Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 साल की मेहनत, 10,000 का वेतन: पेट्रोल पंप कर्मचारियों की अनसुनी कहानी! आंदोलन का हुआ आह्वान

Nagpur Petrol Pump Workers: नागपुर जिले के हिंगना के पेट्रोल पंप कर्मचारी 25 साल की सेवा के बाद भी 10,000 वेतन में सीमित है। लाखों की बिक्री के बावजूद भी कर्मचारियों की दयनीय स्थिति बनी हुई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 13, 2025 | 11:58 AM

पेट्रोल पंप (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hingana News: हिंगना क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारी आज भी उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर हैं। जहां पेट्रोल पंपों की रोजाना बिक्री लाखों में होती है, वहीं दूसरी ओर वहां काम करने वाले कर्मचारियों को 8,000 से 10,000 के बीच वेतन देकर शोषित किया जा रहा है। कई कर्मचारी तो पिछले 20 से 25 वर्षों से इसी क्षेत्र में कार्यरत हैं, लेकिन न वेतन में सुधार हुआ, न जीवन की गुणवत्ता में।

इस महंगाई के दौर में इतना कम वेतन पाकर कर्मचारी अपने बच्चों की पढ़ाई, मकान का किराया, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पहले की तरह अब मशीनों से ‘सेटिंग’ की गुंजाइश भी नहीं रही। अब डिजिटल मशीनें लगी हैं, जिससे पारदर्शिता तो बढ़ी है, लेकिन कर्मचारियों की अतिरिक्त आमदनी खत्म हो गई है।

8 से 12 घंटे की ड्यूटी

हिंगना क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को बुनियादी श्रम कानूनों के तहत दी जाने वाली सुविधाएं जैसे कि भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कुछ गिने-चुने पंपों पर ही ये सुविधाएं दी जाती हैं, शेष स्थानों पर कर्मचारियों से अधिक समय तक काम लेकर न्यूनतम वेतन थमा दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों को कोई सवेतन छुट्टी नहीं मिलती।

बीमारी, पारिवारिक समस्या या अन्य कारणों से छुट्टी लेने पर उनका वेतन काट लिया जाता है। कुछ पंपों पर 8 घंटे, तो कुछ पर 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है वो भी बिना किसी अतिरिक्त भत्ते या ओवरटाइम के। कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और मुफ्त हवा जैसी बुनियादी सुविधाएं या तो नहीं हैं, या हैं भी तो केवल नाम मात्र की। हवा भरने वाला कर्मचारी नहीं है, शौचालय में पानी नहीं है ऐसे बहाने आम हो चुके हैं।

कौन सुनेगा कर्मचारियों की आवाज ?

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन कर्मचारियों का कोई संगठन नहीं है जो उनकी समस्याओं को उठाए। न ही कोई यूनियन, न ही कोई प्रतिनिधि उनके लिए आवाज उठाता है। हर कोई मजबूरी में चुपचाप काम कर रहा है लेकिन यह चुप्पी कब तक चलेगी?

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी की 3 नई योजनाएं बदल देंगी इन 9 जिलों की किस्मत!

अब बनेगा संगठन, मिलेगा न्याय

रिपब्लिकन पार्टी (अठावले गुट) के कर्मचारी प्रकोष्ठ के नागपुर जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए एक पंजीकृत संगठन की स्थापना की जा रही है। हम कर्मचारियों से सीधे मिलकर उन्हें संगठन की भूमिका समझाएंगे, सदस्य बनाएंगे और उनकी समस्याओं को सरकारी स्तर पर उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

– संतोष तिवारी, जिला अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ।

सदस्य बनकर आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान

संतोष तिवारी ने सभी पेट्रोल पंप कर्मचारियों से संगठन का हिस्सा बनने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर उसका सरकारी पंजीकरण कराया जाएगा। इससे कर्मचारियों को न सिर्फ एक मंच मिलेगा, बल्कि उनका शोषण रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

20 years hard work 10000 salary untold story petrol pump workers call for protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 11:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

भंडारा के तुमसर में वोटर लिस्ट से मचा हड़कंप, हजारों मतदाता वंचित होने की आशंका

2

दीपावली पर Pune-Akola के यात्रियों के लिए राहत! एसटी महामंडल चलाएगा 62 अतिरिक्त बसें

3

लासलगांव में सड़ी प्याज का ‘सरकारी खेल’, सांसद भगरे ने पकड़ा निकृष्ट माल, खरीद पर उठे सवाल

4

Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ा जल संकट, अब 8-10 दिन बाद मिल रहा पानी!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.