दीपावली पर Pune-Akola के यात्रियों के लिए राहत! एसटी महामंडल चलाएगा 62 अतिरिक्त बसें
दिवाली का त्योहार पास आते ही प्राइवेट बस संचालकों ने बस टिकट प्राइस बढ़ा दिया है। जिसको देखते हुए एसटी महामंडल ने Akola से Pune Route पर दीपावली के मौके पर ज्यादा एसटी बस चलाने का फैसला लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एसटी बसें (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola News In Hindi: इस समय त्यौहारों का मौसम शुरू है और दीपावली का त्यौहार बिलकुल करीब आ गया है। ऐसे समय में अकोला शहर से जो विद्यार्थी शिक्षा के लिए या नौकरी के लिए पुणे जाते हैं।
वे सभी दीपावली के अवसर पर अपने शहर अकोला वापस लौटते हैं और दीपावली के समय निजी लक्जरी बसों का किराया बहुत ही अधिक बढ़ा दिया जाता है।
जिसके कारण पुणे से यहां अकोला आनेवाले लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यह देखते हुए महाराष्ट्र राज्य एसटी महामंडल ने अकोला से पुणे मार्ग पर दीपावली के अवसर पर अधिक एसटी बसें चलाने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
दीपावली को देखते हुए यह एसटी बस सेवा 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच रहेगी। यात्रियों के लिए एसटी महामंडल की लाल परी और शिवशाही एसटी बसें तैनात की गयी हैं। पिछले वर्ष भी पुणे से अकोला व अकोला से पुणे के लिए एसटी बसों की फेरिया बढ़ाई गई थीं। जानकारी के अनुसार यह सभी एसटी बसें, पिंपरी चिंचवड़ एसटी बस डिपो से निकलेगी। त्यौहारों के मौसम में निजी लक्जरी बसों द्वारा इस मौसम में किराया करीब करीब दुगना कर दिया जाता है।
एसटी बसों में किराए की सहूलियत
दीपावली के समय जहां यात्रियों की भीड़ देखते हुए निजी लक्जरी बसों द्वारा दुगना किराया वसूल किया जाता है वहीं एसटी महामंडल की लाल परी में यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रश छूट दी जाती है इसी तरह अमृत योजना के अंतर्गत आनेवाले 75 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है।
इस कारण लाल परी बस में सफर करने को हमारे सभी यात्री प्राथमिकता देते हैं। जानकारी के अनुसार एसटी महामंडल का डिपो निहाय नियोजन इस तरह रहेगा। अकोला डिपो क्र।1 से 9 बसें, अकोला डिपो क्र।2 से 9 बसें, अकोट डिपो से 9 बसें, कारंजा लाड़ डिपो से 6 बसें, मंगरुलपीर से 6 बसे, वाशिम से 6 बसें, रिसोड से 6 बसें, तेल्हारा से 6 बसें, मुर्तिजापुर से 5 बसें इस तरह कुल 62 एसटी बसें दीपावली के अवसर पर चलेंगी।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ा जल संकट, अब 8-10 दिन बाद मिल रहा पानी!
इन शहरों के लिए अधिक बसें
अकोला विभागीय नियंत्रक विलास राठोड ने कहा है कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए पुणे, छत्रपति संभाजी नगर, नागपुर, अमरावती, यवतमाल, नांदेड़ इस मार्ग पर प्रमुख रूप से अधिक एसटी बसों की व्यवस्था की गयी है। कुल 92 फेरियों का निर्णय लिया गया है। आवश्यकतानुसार इसमें वृद्धि भी की जाएगी। इस तरह यात्रियों के लिए यह सुविधा की जा रही है। इस वर्ष एसटी महामंडल ने किराए में वृद्धि भी नहीं की है। टिकटों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया है। इसका लाभ यात्रियों ने लेना चाहिए।
