Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ा जल संकट, अब 8-10 दिन बाद मिल रहा पानी!
Chhatrapati Sambhajinagar के नागरिकों की पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नई जलापूर्ति योजना के बाद भी कई इलाकों में पानी के चरणों में 2 से 3 दिन की देरी हो रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के नागरिक पिछले चार महीनों से जहां एक और जल आपूर्ति बाधित होने का सामना कर रहे हैं। वहीं पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) के बंद होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
नई जलापूर्ति योजना के कनेक्शन के लिए मनपा द्वारा छह दिनों के बंद के कारण कई इलाकों में पानी के चरणों में दो से तीन दिन की देरी हुई है। इस पृष्ठभूमि में, सिडको, हडको, गारखेड़ा, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और पुराने शहर के नागरिकों को जहां पहले सात से आठ दिनों के अंतराल पर पानी मिलता था। अब आठ से दस दिनों के अंतराल पर पानी मिल रहा है। परिणामस्वरूप, त्योहारों के मौसम में भी कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: जलापूर्ति विभाग की लापरवाही से अजंता गांव में पानी बर्बाद, नागरिक परेशान
सम्बंधित ख़बरें
जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीज परेशान
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
Skin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट
आरे कॉलोनी की 33.6 एकड़ जमीन सरकार ने वापस ली, 20 साल पुरानी पुनर्वास योजना रद्द
नागरिकों में दिख रही भारी नाराजगी
नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शहर में पुरानी जल आपूर्ति व्यवस्था बार-बार खराब होने के कारण मनपा के प्रयास नाकामियाब हो रहे हैं। इसके अलावा, ‘जल बेल’ ऐप पर पानी के चरणों की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध न होने से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को सिडको क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही, इस दौरान पंपिंग स्टेशन बंद रहा। जिससे इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नागरिकों को निर्धारित समय से एक दिन देरी से पानी मिलेगा, इस देरी के कारण सभी चरण स्वत। ही एक दिन के लिए स्थगित हो जाएंगे।
