- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Violence Newes Maharashtra Government Giving Exemption To Minister Nitesh Rane Ex Aimim Leader Imtiaz Jaleel Serious Allegations
महाराष्ट्र सरकार मंत्री नितेश राणे को क्यों दे रही छूट- AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे को जानबूझकर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने की छूट दी जा रही है। AIMIM के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

महाराष्ट्र सरकार मंत्री नितेश राणे व AIMIM नेता इम्तियाज जलील (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे को जानबूझकर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने की छूट दी जा रही है। जलील का कहना है कि राणे ने सार्वजनिक मंच से मस्जिदों में घुसकर मुसलमानों को पीटने की धमकी दी थी। बावजूद इसके उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जलील ने कहा कि यदि यही बयान किसी और ने दिया होता तो तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हो जाती।
जलील ने यह बयान एक मराठी चैनल के कार्यक्रम ‘माझा महाराष्ट्र माझा विजन’ में दिया, जहां उन्होंने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ नेताओं को जानबूझकर भड़काऊ भाषण देने की जिम्मेदारी दी है ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके। जलील ने यह भी कहा कि नागपुर हिंसा के कुछ आरोपी सरकार के संरक्षण में हैं।
महायुति सरकार पर निशाना
जलील ने महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कभी सोचा नहीं था कि वे इतने मजबूत होंगे। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद वे उन नेताओं को संरक्षण दे रहे हैं, जो समाज में नफरत फैला रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
म्हाडा मुंबई लॉटरी 2026: 2640 घरों के लिए आवेदन शुरू, जानें बांद्रा-दादर जैसे इलाकों में घर पाने का पूरा तरीका
हिंगोली में ‘टैक्स’ धमाका: 45 हजार कमाने वाले को 23 करोड़ का GST नोटिस, आधार-पैन के दुरुपयोग से मचा हड़कंप
चंद्रपुर में गैस संकट का समाधान; राशन कार्ड धारकों को केरोसिन मिलेगा, आपूर्ति विभाग ने वितरण योजना शुरू की
रायगढ़ NCP बैनर: अजित पवार और सुनेत्रा पवार के फोटो गायब, क्या तटकरे परिवार ने शुरू किया विद्रोह?
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मराठा आरक्षण मुद्दे को भुलाने का आरोप
इम्तियाज जलील ने दावा किया कि मराठा आरक्षण का मुद्दा अब पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय यह बड़ा मुद्दा था, लेकिन अब सरकार इस पर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रही है। फिलहाल, यह मामला राज्य की राजनीति में गर्माया हुआ है और विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है। आपको बता दें AIMIM के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे को जानबूझकर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने की छूट दी जा रही है। जलील का कहना है कि राणे ने सार्वजनिक मंच से मस्जिदों में घुसकर मुसलमानों को पीटने की धमकी दी थी।
Nagpur violence newes maharashtra government giving exemption to minister nitesh rane ex aimim leader imtiaz jaleel serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Mar 30, 2026 | 12:05 AMKKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने रोहित शर्मा, तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड
Mar 29, 2026 | 11:52 PMमुंबई पुलिस परेड में भाई को पहली सलामी, इमोशनल वीडियो ने जीत लिया दिल
Mar 29, 2026 | 11:50 PM“भारत में इलाज बहुत आसान है!” अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल, हेल्थ सिस्टम की जमकर तारीफ
Mar 29, 2026 | 11:39 PMMI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM














