- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur University Exam Schedule Clash Ca Pet Students Concern
नागपुर यूनिवर्सिटी के टाइमटेबल पर विवाद, एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, विद्यार्थियों के सामने संकट
Nagpur University Exam Clash: नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्म परीक्षाओं और सीए-पीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें टकराने से छात्रों में दुविधा बढ़ गई है। परीक्षा टाइमटेबल पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर विश्वविद्यालय परीक्षा विवाद, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Summer Session Timetable Controversy: नागपुर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्म सत्र परीक्षाओं के टाइमटेबल को लेकर बड़ा विवाद सामने आ रहा है। विश्वविद्यालय के कुछ पेपर के दिन विभिन्न प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाएं होने वाली हैं। इस वजह छात्रों के सामने गंभीर दुविधा पैदा हो गई है कि आखिर वे किस परीक्षा में शामिल हों और कौनसी छोड़ दें।
विश्वविद्यालय की ग्रीष्म सत्र परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मई से मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी जिनमें अधिकाधिक छात्र बैठते हैं। इस बीच सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) की प्रवेश व मुख्य परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं।
एम कॉम चौथे सेमेस्टर के पेपर 5, 7, 9 और 12 मई को, जबकि दूसरे सेमेस्टर के पेपर 4, 6, 8 और 11 मई को निर्धारित है। वहीं पीएचडी की ऑनलाइन पीईटी परीक्षा 9 से 12 मई के बीच होनी है। इसी अवधि में सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के ग्रुप-1 व ग्रुप-2 के पेपर भी रखे गए हैं जिससे सीधा टकराव हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Shaina NC का तीखा प्रहार, ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय कहने का समय आ गया है, उद्धव सेना और AAP पर भी बोला हम
संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
नागपुर में टैक्स संकलन सुधार पर मनपा सख्त, नई कार्ययोजना तैयार भुगतान होगा आसान
नागपुर: 171 में सिर्फ 10 सिग्नल अपग्रेड, ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, कई विभागों को नोटिस
इसके अलावा राजनीतिक शाख जैसे विषयों के पेपर भी अन्य प्रत्तियोगी परीक्षाओं से ओवरलैप हो रहे हैं। स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षाएं भी आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही पड़ रही हैं।
एक छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसे आईआईटी के एक कोर्स में प्रवेश का अवसर मिला है लेकिन उसी दिन विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर परीक्षा भी है। ऐसे में किसी एक परीक्षा को चुनना उसके लिए मजबूरी बन गई है जिससे उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। ऐसी ही समस्या कई अन्य छात्रों के सामने भी है।
कितनी परीक्षाएं ओवरलैप हो रही है इसका आकलन किया जा रहा है। सभी के लिए पूरी परीक्षा पुनर्निधर्धारित करना संभव नहीं है लेकिन जिन छात्रों की परीक्षाएं ओवरलैप हो रही है उन्हें राहत दी जाएगी, ऐसे छात्रों को संबंधित परीक्षाओं का विवरण देकर विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा जिसके आधार पर उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में टैक्स संकलन सुधार पर मनपा सख्त, नई कार्ययोजना तैयार भुगतान होगा आसान
– उपकुलपति, विधि, डॉ. मनाली क्षीरसागर
परीक्षाओं का ध्यान नहीं रखा गजससे को परीक्षा को समय-सारिणी बनाते समय अन्य महत्वपूर्ण परेशानी हो रही है। नागपुर विश्वविद्यालय ने इस पर तत्काल समाधान निकालना चाहिए। योग्य नियोजन किया जाना चाहिए, ताकि छात्र परीक्षाओं से वंचित न हो सकें।
– सीनेट सदस्य, एड. मनमोहन वाजपेयी
Nagpur university exam schedule clash ca pet students concern
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी के टाइमटेबल पर विवाद, एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, विद्यार्थियों के सामने संकट
Apr 29, 2026 | 12:02 PMBJP कार्यकर्ता रमेश रेड्डी हत्याकांड से दहला पुणे का देहू रोड, मावल और थॉमस कॉलोनी से दो संदिग्ध पकड़े गए
Apr 29, 2026 | 11:58 AMएग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर, चुनाव रिजल्ट से कैसे होते हैं इतने अलग? जानें पूरी बात
Apr 29, 2026 | 11:57 AMShaina NC का तीखा प्रहार, ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय कहने का समय आ गया है, उद्धव सेना और AAP पर भी बोला हम
Apr 29, 2026 | 11:54 AMसंतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
Apr 29, 2026 | 11:51 AMTrump King Controversy: क्या ट्रंप खुद को मान बैठे ‘किंग’? अमेरिकी लोकतंत्र पर सवाल और व्हाइट हाउस का रुख
Apr 29, 2026 | 11:49 AMनागपुर में टैक्स संकलन सुधार पर मनपा सख्त, नई कार्ययोजना तैयार भुगतान होगा आसान
Apr 29, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM











