- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Nagar Parishad Nagar Panchayat Election Security Police Monitoring
नागपुर में चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी, पुलिस का कड़ा बंदोबस्त, 400 बूथ पर भारी बल तैनात
Security Arrangements: नागपुर जिले की 11 नगर परिषद और 5 नगर पंचायत चुनावों के लिए ग्रामीण व सिटी पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी।
- Written By: प्रिया जैस

पुलिस बंदोबस्त (सौजन्य-नवभारत)
Nagar Panchayat Elections: नागपुर जिले की 11 नगर परिषद और 5 नगर पंचायतों का मंगलवार को चुनाव होना है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी या अनुचित घटना न हो इसके लिए ग्रामीण पुलिस ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। सोमवार रात से ही सभी स्थानों पर तगड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया गया लेकिन सिटी पुलिस के भी 11 थाने ऐसे हैं जहां नगर परिषद और नगर पंचायतों का हिस्सा आता है, इसीलिए शहर से जुड़े इलाकों में सिटी पुलिस द्वारा भी बंदोबस्त चाकचौबंद किया गया है।
ग्रामीण और सिटी पुलिस ने आपसी समन्वय बनाकर बंदोबस्त तैनात किया है। सोमवार को एसपी हर्ष पोद्दार ने बंदोबस्त का जायजा लिया। कन्हान और मौदा थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों में भेंट देकर अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। मौदा नगर पंचायत के स्ट्रांग रूम का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने एसएसटी को हर गतिविधि पर निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए।
नगर पंचायतों में पुलिस फोर्स तैनात
एसपी पोद्दार ने बताया कि सावनेर, कलमेश्वर, मोहपा, खापा, नरखेड़, काटोल, कन्हान पिपरी, उमरेड, रामटेक और बोरी ऐसी कुल 11 नगर परिषदों और मोवाड़, कोंढाली, कांद्री, मौदा, भिवापुर और पारसिवनी सहित 5 नगर पंचायतों में मतदान होना है। सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी स्ट्राइकिंग फोर्स मतदान केंद्रों पर पेट्रोलिंग कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
जिले की विशेष शाखा ने मतदान केंद्र, सेक्टर पेट्रोलिंग, स्ट्रांग रूप, एसएसटी और आरक्षित बंदोबस्त तैनात कर दिया है। सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ ही 18 इंस्पेक्टर, 96 असिस्टेंट और सब-इंस्पेक्टर, 1,174 कांस्टेबल और 542 होमगार्ड के साथ एसआरपीएफ की 2 कंपनी, दंगा नियंत्रण दल और क्विक रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है।
77 अपराधियों को किया तड़ीपार
पोद्दार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पिछले 1 महीने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई थी। पुलिस ने 77 अपराधियों को जिले से तड़ीपार किया है। 6 अपराधियों पर एमपीडीए लगाया गया, जबकि 3 गैंग पर मोका के तहत कार्रवाई की गई है। धारा 124 के तहत 15 कार्रवाई की गई और धारा 122 के तहत 18 मामले दर्ज किए गए।
97 मामले दर्ज कर 187 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। लगातार सभी पुलिस थानों में गश्त की जा रही है। इसके साथ ही साइबर पुलिस द्वारा ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। होटल, लॉज और ढाबों पर दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
सिटी के 11 थाना क्षेत्रों में 400 पोलिंग बूथ
खापरखेड़ा, हिंगना, हुड़केश्वर, बेलतरोड़ी, एमआईडीसी, कामठी, न्यू कामठी, कोराडी, वाठोड़ा, पारडी और वाड़ी थाना भले ही सिटी पुलिस के कार्यक्षेत्र में हैं लेकिन यहां भी नगर परिषद और पंचायत के चुनाव का मतदान होना है। सीपी ने बताया कि संबंधित पुलिस थानों को पहले ही असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के आदेश दिए जा चुके थे।
यह भी पढ़ें – 35 विधायक छोड़ेंगे शिंदे का साथ, संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मोदी-शाह ने पीठ में छुरा घोंपा
पुलिस ने बड़ी संख्या पर अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की है। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन कहीं भी न हो और यदि होता है तो पूरी पारदर्शिता के साथ कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। शहर के 11 थानों में 400 पोलिंग बूथ है। सोमवार शाम से ही सभी जगहों पर बंदोबस्त तैनात किया गया है।
सिटी के 5 डीसीपी, 12 एसीपी, 23 इंस्पेक्टर, 250 एपीआई और पीएसआई, 2100 कांस्टेबल और 400 होमगार्ड बंदोबस्त में तैनात रहेंगे। जिन थाना क्षेत्रों में पोलिंग बूथ आते हैं वहां शराब बंदी होगी, इसीलिए पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया है।
Nagpur nagar parishad nagar panchayat election security police monitoring
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMमिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













