35 विधायक छोड़ेंगे शिंदे का साथ, संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मोदी-शाह ने पीठ में छुरा घोंपा

Maharashtra Politics: तबीयत सुधरते ही संजय राउत ने बड़ा दावा कर दिया और शिंदे गुट के 35 विधायक टूटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर के बाद बड़ा राजनीतिक फेरबदल संभव है।
Maharashtra Politics: तबीयत सुधरते ही संजय राउत ने बड़ा दावा कर दिया और शिंदे गुट के 35 विधायक टूटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर के बाद बड़ा राजनीतिक फेरबदल संभव है।
संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Political Crisis Maharashtra: तबीयत ठीक होते ही शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत मैदान में लौट आए हैं। उन्होंने शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए भविष्यवाणी करते हुए दावा किया है कि शिंदे सेना के 35 विधायक टूटने वाले हैं। भाजपा ने जिस तरह हमारे साथ किया, उसी तरह शिंदे सेना के विधायकों को तोड़ने के लिए काम चल रहा है।

वे सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि जेल से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। वे दिसंबर आखिर तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे सेना को लगता है कि दिल्ली के 2 बड़े नेता उनके पीछे हैं, लेकिन वे किसी के साथ नहीं हैं। अमित शाह शिंदे गुट की आंत निकाल लेंगे।

क्यों हुई रविंद्र चव्हाण की नियुक्ति?

यह दिल्ली के शाहों की परंपरा है। उन्होंने हमारी आंत निकालने की कोशिश की, लेकिन हम उससे बाहर निकल गए, राउत ने कहा कि रविंद्र चव्हाण की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति इसीलिए हुई है। जो लोग राजनीति समझते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए। हम बार-बार यही कह रहे हैं। देखते हैं दिसंबर के बाद क्या होता है।

बीता कल भूल, मोदी-शाह ने पीठ में छुरा घोंपा

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कानून के बाहर जाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मदद की थी, लेकिन उन्होंने शिवसेना प्रमुख की पीठ में छुरा घोंपने के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखा, तो शिंदे कौन हैं? शिंदे गुट टूटने की कगार पर है। यह अमित शाह का बनाया हुआ मुट है। उद्धव ठाकरे की नेतृत्ववाली शिवसेना अभी भी मजबूती से खड़ी है। पैसे के दम पर चुनाव जीतना लोकतंत्र नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com