- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Municipal Corporation Road Tender Scam Allegations 2026
नागपुर मनपा में सत्ता के 2 महीने और पहला बड़ा ‘घोटाला’? 1.43 करोड़ के टेंडर पर अपनों ने ही उठाए सवाल
Nagpur Municipal Corporation Scam: नागपुर मनपा में टेंडर को लेकर घमासान! सड़कों के गड्ढे भरने के 1.43 करोड़ के काम पर भ्रष्टाचार के आरोप। कांग्रेस सदस्यों ने की प्रस्ताव रद्द करने की मांग।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर मनपा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NMC Road Tender Dispute: नागपुर महानगरपालिका में सत्ता स्थापित हुए अभी 2 माह भी नहीं हुए कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति को लेकर तकरार शुरू हो गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिटी की सड़कों के गड्ढों को बुझाने के लिए प्रस्तावित टेंडर को लेकर अब स्थायी समिति के सदस्यों ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि प्रस्ताव ही रद्द करने को लेकर घमासान मचा हुआ है।
विपक्ष के नेता संजय महाकालकर ने कहा कि महानगरपालिका (मनपा) की आगामी स्थायी समिति की बैठक से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए निजी ठेकेदार को दिए जाने वाले करोड़ों के काम पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के स्थायी समिति सदस्यों ने हॉट मिक्स प्लांट विभाग द्वारा ‘जेट पैचर’ मशीन के जरिए गड्ढे भरने के लिए प्रस्तावित 1.43 करोड़ के टेंडर पर तीखा ऐतराज जताया है और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है।
नियमों की अनदेखी का आरोप
– स्थायी समिति में कांग्रेस सदस्य अभिजीत झा, वसीम खान, मारिस्टेला उसरे और अभिषेक शंभरकर ने स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर इस प्रस्ताव पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत
20 मार्च को विशेष शिविर, धुले में घरकुल योजना को राहत, मनपा ने नियमों में की बड़ी छूट
पुणे में एलपीजी संकट गहराया: पश्चिम एशिया तनाव के कारण गुरुद्वारों और मंदिरों की लंगर सेवा पर लगा ‘ग्रहण’
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
– कांग्रेस का आरोप है कि जिस ‘मेसर्स अंजनीकृपा लॉजिस्टिक्स’ कंपनी को यह ठेका दिया जा रहा है उसके संचालक नरेंद्र जिचकार की पत्नी डॉ। शिल्पा जिचकार पिछले 16 वर्षों से नागपुर मनपा के स्वास्थ्य विभाग में सेवारत हैं।
– ज्ञापन के अनुसार, महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम, 1949 की धारा 59 स्पष्ट रूप से ऐसे मामलों में हितों के टकराव के आधार पर संस्था को ठेके के लिए अपात्र घोषित करती है। सदस्यों ने याद दिलाया कि वर्ष 2011 में भी स्थायी समिति ने इसी तरह के एक मामले में ठेका देने से इनकार कर दिया था।
60 करोड़ के ठेके और मिलीभगत का संदेह
कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार पिछले 14 वर्षों से लगातार मनपा के काम कर रहा है और अब तक 60 करोड़ से अधिक के ठेके हासिल कर चुका है। सदस्यों ने आशंका जताई है कि ठेकेदार और मनपा के कुछ अधिकारियों के बीच गहरी मिलीभगत है।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि उक्त ठेकेदार पर मनपा की जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी विवादित और कानूनी उलझनों वाली संस्था को सार्वजनिक कार्य सौंपना बेहद गंभीर मामला है।
यह भी पढ़ें – साहब, गाड़ी में…ठग की इस एक लाइन में फंस गए SDPO, क्यूआर कोड से उड़ाए पैसे, रकम जान कर उड़ जाएंगे होश
काम की गुणवत्ता और धन की बर्बादी पर सवाल
विपक्ष का तर्क है कि जब मनपा के पास अपना खुद का अत्याधुनिक ‘हॉट मिक्स प्लांट’ उपलब्ध है तो बाहरी ठेकेदार को काम देना अनावश्यक है। साथ ही ‘जेट पैचर’ तकनीक से किए जाने वाले काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। नागरिकों की बार-बार शिकायतें रही हैं कि इस तकनीक से भरे गए गड्ढे बहुत जल्दी फिर से उखड़ जाते हैं।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
– विषय क्रमांक 6 (गड्ढे मरम्मत का प्रस्ताव) को तुरंत रद्द किया जाए।
– वर्ष 2012 से इस ठेकेदार को दिए गए सभी कार्यों और भुगतानों की गहन जांच की जाए।
– दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर सार्वजनिक निधि की वसूली की जाए।
Nagpur municipal corporation road tender scam allegations 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर ‘खेला’: उद्धव गुट के आधे सांसदों पर एकनाथ शिंदे की नजर, दिल्ली में बनी सीक्रेट रणनीति!
Mar 18, 2026 | 03:09 PMकृष्ण की बहन सुभद्रा का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे, क्या है उनकी जन्म कहानी और महाभारत में अहम भूमिका?
Mar 18, 2026 | 03:03 PMAnil Kapoor Subedar: ‘सूबेदार’ की सफलता पर बोलीं विद्या बालन, अनिल कपूर के समर्पण की जमकर की तारीफ
Mar 18, 2026 | 02:50 PMघर में EV चार्जिंग पड़ सकती है भारी, इंदौर हादसे के बाद अलर्ट, छोटी गलती से जा सकती है जान, जानें सेफ्टी टिप्स
Mar 18, 2026 | 02:49 PMसोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन
Mar 18, 2026 | 02:37 PM‘मैं घाटकोपर के घर में ही रह रही हूं’, BMC मेयर रितु तावड़े ने आधिकारिक बंगले की मरम्मत विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mar 18, 2026 | 02:32 PMकम बजट में प्रीमियम फोन का धमाका, Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख iPhone वाले भी रह जाएंगे दंग
Mar 18, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM














