-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Drainage Lines Not Cleaned Manewada Besa Transport Road Work Incomplete
Nagpur News: समस्याएं अपार, सिटी का बंटाढार, कौन करेगा उद्धार?
- Written By: सोनाली चावरे
तुकड़ोजी पुतला चौक से बेसा चौक तक बस एक अधिकारी चलकर दिखाए। तब जाकर उन्हें सड़को की हालत का अंदाजा होगा। आम नागरिक हर रोज इस समस्या से जूझ रहे है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

नागपुर की टूटी सड़के (pic credit; social media)
नागपुर: तुकड़ोजी पुतला चौक से बेसा चौक तक की 6 किमी की सड़क वर्तमान में यहां से आवाजाही करने वालों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। सिटी में किसी भी समय मानसून की दस्तक होने की संभावना के बावजूद अब तक यहां की ड्रेनेज लाइनों की सफाई नहीं हो पाई है। यहां तक कि ड्रेनेज लाइन पर कई जगहों पर चेंबर खुले होने के कारण बारिश में लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
हालांकि इस तरह की समस्याओं को बारिश के पूर्व ही खत्म करने के कड़े आदेश तो मनपा आयुक्त ने अधिकारियों को काफी पहले दिए हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अलबत्ता अब स्थानीय जनता अधिकारियों को इस 6 किमी की सड़क पर चलकर दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।
घुटनों तक जमा रहता है पानी
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
पुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
महाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
बेसा-बेलतरोड़ी क्षेत्र में लाखों नागरिकों ने घर बनाए हैं। यहां के नागरिकों को मानेवाड़ा रोड और तुकड़ोजी पुतला चौक के माध्यम से महल, मेडिकल, बर्डी और बस डिपो तक सुविधाजनक पहुंच है। इतना ही नहीं महल, इतवारी, मेडिकल आदि क्षेत्रों के व्यवसायी भी हर दिन बेसा जाते हैं। हर साल तुकड़ोजी पुतला से मानेवाड़ा चौक जाते समय सिद्धेश्वर हॉल के पास सीमेंट की सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल नागरिकों को पानी में सड़क पार करनी पड़ती है बल्कि सड़कों पर का यह पानी बजरंगनगर और सावित्रीबाई फुलेनगर के घरों में घुस जाता है। आश्चर्यजनक यह है कि सीमेंट सड़क के किनारे बनी नालियों की सफाई इस साल भी नहीं की गई है। नालियों में कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा होगा और नागरिकों के घरों में घुसेगा। सिद्धेश्वर हॉल के सामने नाली पर बने चेंबर पर कोई ढक्कन नहीं है।
ड्रेनेज सफाई व्यवस्था गायब
तुकड़ोजी पुतला से मानेवाड़ा चौक तक की ड्रेनेज लाइन की सफाई इस साल नहीं हुई है। ड्रेनेज लाइन कई जगहों पर जाम हो गई है। इसकी सफाई की जिम्मेदारी मनपा के लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग की है। इस विभाग के पास बड़ी मात्रा में मशीनरी है। लेकिन लगता है कि इस विभाग की अधीक्षक अभियंता में इसका उपयोग करने की इच्छाशक्ति नहीं है, इसलिए इस साल मानसून के दौरान नागरिकों को डेढ़ से दो फीट पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।
मानेवाड़ा-बेसा परिवहन जटिल
मानेवाड़ा-बेसा रोड 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क है. इसकी एक तरफ निर्माण कार्य हो गया है, जबकि दूसरी तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले 2 साल से इस सड़क पर काम चल रहा है। बनकर तैयार हो चुकी सड़क की तरफ हैप्पी फूड से थोड़ा आगे इसके बीच में एक चैंबर है और सीमेंट सड़क के साथ समतल नहीं है जिससे वाहन चालकों को लगातार खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ काम के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया है और मिट्टी का ढेर खड़ा कर दिया गया है। यदि बारिश हुई तो सारी मिट्टी सड़क पर आ जाएगी और नागरिकों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ेगा।
2 साल से व्यापार बर्बाद
एक दुकानदार ने बताया कि मानेवाड़ा-बेसा सड़क का काम दो साल से चल रहा है, जिससे न केवल नागरिक बल्कि क्षेत्र का व्यवसाय भी बर्बाद हो गया है। कुछ लोगों ने अफसोस जताया कि लोक निर्माण विभाग दो साल में 2.5 किलोमीटर सड़क नहीं बना सका। सारी धूल दुकानों में घुस रही है और ग्राहकों के आने का रास्ता नहीं है। जिन इलाकों में सड़क बन चुकी है, वहां आई-ब्लॉक नहीं लगाए गए हैं। इस वजह से ग्राहक अपनी गाड़ियां पार्क नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन पिछले 2 सालों में ग्राहक भी कम हो गए हैं और व्यवसाय भी चौपट हो गया है।
ढाई किमी सड़क और आधा घंटा
मानेवाड़ा-बेसा मार्ग पर 2.5 किमी तक प्रतिदिन सुबह-शाम कार्यालय आते-जाते समय यातायात बाधित हो रहा है। मानेवाड़ा चौक पर सिग्नल शुरू होने के बाद निर्माण स्थल पर गड्ढे होने और अधूरे निर्माण के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ रहे हैं जिससे अक्सर मानेवाड़ा चौक पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह 8.30 से 11 बजे तक और शाम 6 से 9 बजे तक मानेवाड़ा चौक से बेसा या बेसा से मानेवाड़ा चौक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगता है। अक्सर नागरिक ओंकारनगर से बेसा मार्ग अपना रहे हैं। इस ट्रैफिक जाम के कारण बस्तियों में नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया है।
बालाजीनगर निवासी जगदीश पटमासे ने बताया कि घर से दुकान पर जाने के बाद दुकान के सामने ड्रेनेज लाइन पर ढक्कन नहीं है। इस कारण जल्दबाजी में दुकान में घुसते समय पैर टूटने का डर हमेशा बना रहता है। इतना ही नहीं, जहां ढक्कन नहीं है, वहां बड़ी मात्रा में कचरा डाल दिया गया है। इस कारण ड्रेनेज लाइन जाम हो गई है। बागड़े घी भंडार के सामने ढक्कन नहीं है। यहां कई लोग आते हैं।
बेसा निवासी स्नेहल आमटे ने बताया कि मानेवाड़ा चौक से बेसा चौक तक सड़क का एक तरफ निर्माण हो चुका है। लेकिन दूसरी तरफ काम चल रहा है, इसलिए कुछ जगहों पर ट्रैफिक को एक तरफ से डायवर्ट किया गया है। इस कारण यहां हर रोज जाम की स्थिति रहती है और शाम के समय इस सड़क से बेसा जाने की बजाय ओंकारनगर रोड से जाना पड़ता है।
Nagpur drainage lines not cleaned manewada besa transport road work incomplete
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM











