15 लाख वाहन, सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग: स्मार्ट सिटी टैग संभाजीनगर बेहाल; ट्रैफिक पुलिस पर बढ़ा दबाव

Traffic Parking Crisis: लाख आबादी और 15 लाख से अधिक वाहनों के बीच संभाजीनगर में सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। बीच सड़क पार्किंग से रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
15 लाख वाहन, सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग: स्मार्ट सिटी टैग संभाजीनगर बेहाल; ट्रैफिक पुलिस पर बढ़ा दबाव
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Traffic: छत्रपति संभाजीनगर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे शहर में यातायात व पार्किंग व्यवस्था बेहद चिंताजनक बन गई है। शहर की आबादी 20 लाख से अधिक व वाहनों की संख्या 15 लाख से अधिक पहुंच गई है जिसमें 4 लाख चार पहिया वाहन व ४ लाख बाइक, रिक्शा व व्यावसायिक व सार्वजनिक वाहनों का समावेश है।

वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन के बढ़ने बावजूद मनपा के पास सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग व्यवस्था गुलमंडी, पैठण गेट, शहानूरवाड़ी व सिद्धार्थ उद्यान के पास उपलब्ध है।

इसके चलते शहर के गुलमंडी, सिटी चौक, उस्मानपुरा, गजानन महाराज मंदिर परिसर, टीवी सेंटर, मुकुंदवाड़ी आदि क्षेत्रों में बीच सड़क पर ही वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते रोजाना यातायात जाम होने के साथ ही दुर्घटनाओं का प्रमाण व यातायात पुलिस कर्मियों पर भी नियंत्रण का दबाव बढ़ गया है।

कागजों पर मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव

शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ दिन पहले आरभ असोसिएट्स एजेंसी ने पैठण गेट (150 वाहन), रेलवे स्टेशन क्षेत्र (120), औरंगपुरा (100), सिडको कैनॉट प्लेस (200) व संत तुकाराम नाट्‌यगृह परिसर (100) में सर्वेक्षण कर मल्टीलेवल पार्किंग का महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पेश किया था।

100 वाहनों के लिए 4 करोड़ रुपए का खर्च अपेक्षित था। एजेंसी ने शहर में न्यूनतम 25 मल्टीलेवल व 50 खुली पार्किंग की जरूरत होने की बात कही थी। हकीकत यह है कि यह प्रस्ताव आज भी फाइल में अटका हुआ है। एक भी प्रकल्प को मुहुर्त नहीं मिल सका है।

शहर में कुल वाहन 15 लाख। अधिकृत मनपा पार्किंग : 04, यातायात पुलिस की सख्या 310 मुख्य बाजारपेटों के लिए आवश्यक पार्किंग न्यूनतम 40 एक पार्किंग की प्रस्तावित क्षमता 400 बाइक व 100 चार पहिया 15 किमी में फैले शहर को देखते हुए सिर्फ मुख्य बाजारपेटों में न्यूनतम 40 स्वतंत्र वाहनतलों की जरूरत है। हर वाहन तल पर न्यूनतम 200 बाइक व 100 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की दरकार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com