- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Dental College Doctors Strike 200 Patients Returned Without Treatment
Nagpur News: काम बंद, 200 मरीज बिना इलाज लौटे, डेंटल कॉलेज में निवासी डॉक्टरों का आंदोलन
Resident Doctors Strike: नागपुर के शासकीय दंत महाविद्यालय में बकाया विद्या वेतन को लेकर निवासी और इंटर्न डॉक्टरों के काम बंद आंदोलन से दो दिनों में करीब 200 मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर हुए।
- Written By: आंचल लोखंडे

resident doctors strike:नागपुर के शासकीय दंत महाविद्यालय (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Dental College: शासकीय दंत महाविद्यालय व अस्पताल में विद्या वेतन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। निवासी डॉक्टरों के साथ-साथ इंटर्न डॉक्टरों ने भी काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके चलते पिछले दो दिनों में करीब 200 मरीज बिना इलाज के लौटने को मजबूर हुए हैं। दूर-दराज से आने वाले कई मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले निवासी डॉक्टरों ने अधिष्ठाता कार्यालय के सामने ठिय्या आंदोलन किया था। उस समय छात्रों ने दिनभर काम बंद रखते हुए बकाया विद्या वेतन देने की मांग की थी। तब अधिष्ठाता ने वैद्यकीय शिक्षा विभाग से फॉलो-अप कर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने आंदोलन वापस ले लिया था।
डॉक्टरों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया
इस बीच अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से वैद्यकीय शिक्षा विभाग के सचिव, वैद्यकीय सहसंचालक और वैद्यकीय शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के संचालक को पत्र भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप अब निवासी डॉक्टरों के साथ-साथ इंटर्न डॉक्टरों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आंदोलन जारी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
निवासी डॉक्टरों के काम बंद आंदोलन के कारण स्कैनिंग, बायोप्सी, ब्लड सैंपलिंग, कंपोजिट, ऑर्थो, प्रोस्थो सहित कई विभागों से मरीजों को लौटाया गया। इसके अलावा नियोजित सर्जरियां भी टालनी पड़ी हैं।
ये भी पढ़े: महायुति का ही मेयर बनेगा, स्पष्ट बहुमत के चलते टालमटोल नहीं, देवेंद्र फडणवीस का दावा
तीन महीने का विद्या वेतन बकाया
बताया गया है कि निवासी डॉक्टरों का लगभग 1.50 करोड़ रुपये का विद्या वेतन बकाया है, जबकि इंटर्न डॉक्टरों का भुगतान अलग से लंबित है। पत्र-व्यवहार के बाद हाल ही में कुछ निधि अस्पताल को प्राप्त हुई, लेकिन इससे वरिष्ठ निवासी डॉक्टरों का केवल एक महीने का वेतन ही दिया जा सकता है। जबकि सभी डॉक्टरों का तीन महीने का विद्या वेतन बकाया है।
डॉक्टरों का कहना है कि विद्या वेतन की यह अनियमितता पिछले दो वर्षों से बनी हुई है। प्रशासनिक नीति से वे बेहद परेशान हैं। अध्ययनरत निवासी डॉक्टरों को उधार लेकर खर्च चलाना पड़ रहा है। कई डॉक्टरों को अपने परिवार की जरूरतों के लिए भी राशि भेजनी होती है, लेकिन तीन महीने का वेतन बकाया होने के कारण अब उनके पास उधारी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
Nagpur dental college doctors strike 200 patients returned without treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











