- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Cyber Crime Fraud Tiktok Franchise Solar Panel Scam
नागपुर में ‘टिकटॉक’ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल
Nagpur Cyber Crime: नागपुर में ठगी के दो बड़े मामले। टिकटॉक फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख और सोलर पैनल लगाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ₹3 लाख की धोखाधड़ी। सावधान रहें।
- Written By: प्रिया जैस

साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Cyber Crime Fraud: नागपुर में टिकटॉक नाम की ई-कॉमर्स कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर पुलिस ने श्रद्धानगर, बरडे लेआउट निवासी कार्तिक वेलराज चेट्टियार (47) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कथित आरोपियों में अदिति त्रिवेदी और अन्य का समावेश है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक निजी संस्थान में काम करते हैं। विगत 30 जनवरी की रात 8 बजे उनके वॉट्सएप पर हांगकांग से अदिति त्रिवेदी नामक महिला का संदेश आया। उसने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह ‘टिकटॉक’ के नाम से ऑनलाइन स्टोर्स चला रही है और यह एक ई-कॉमर्स फ्रेंचाइजी है। उसने कार्तिक से भी इस व्यवसाय में निवेश करने को कहा।
निवेश में अच्छे मुनाफे का दिया लालच
कार्तिक के सहमति देने के बाद आरोपी महिला ने उन्हें विभिन्न उत्पादों के फोटो भेजने शुरू कर दिए। निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का लालच दिया। 19 फरवरी को दोपहर में उसने ‘टिकटॉक शॉप’ की एक लिंक भेजी और उस पर यूजरनेम व पासवर्ड सेट करने को कहा। कार्तिक ने निर्देशानुसार अपना खाता बना लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी में ‘सियासी ग्रहण’: प्र-उपकुलपति की कुर्सी पर सस्पेंस, क्या राजनीतिक लॉबिंग ने रोका विकास?
SBL कंपनी का विस्फोटक नागपुर के रिहायशी इलाके में कैसे आया? PESO और ATS की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
‘बहू के लिए चाणक्य बने शरद पवार’, सुनेत्रा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए पर्दे के पीछे निभाई अहम रणनीतिक भूमिका
Pune में पानी पर सख्ती, 15% कटौती से बढ़ी चिंता; कम मानसून की चेतावनी
इसके बाद अलग-अलग उत्पादों के नाम पर आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खातों में कार्तिक से समय-समय पर कुल 25 लाख रुपये जमा कराए गए। उनके खाते में मुनाफा दिखाया भी गया लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें – बच्चों से कराया जा रहा SIR, पढ़ाई छोड़ गांव-गांव घूम रहे स्कूली छात्र! वर्धा से सामने आया सनसनीखेज मामला
सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी
नागपुर में घर पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर एक युवक ने वृद्ध महिला को 3 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह मामला नंदनवन थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने न्यू डायमंडनगर निवासी सीमा रामदास गजभिए (70) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी सिंधी मेघे, वर्धा निवासी दर्शन रवींद्र सिरसोडे (33) बताया गया। सीमा को अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने थे। मई 2025 में उन्होंने दर्शन से संपर्क किया।
दर्शन ने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर उनसे समय-समय पर 3 लाख रुपये ले लिए। बाद में टालमटोल करता रहा और सारा पैसा पचा गया। कई महीने बीत गए और परेशान होकर सीमा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Nagpur cyber crime fraud tiktok franchise solar panel scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में ‘टिकटॉक’ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल
Apr 09, 2026 | 01:36 PMRaghav Chadha ने की संजय दत्त की दिल खोलकर तारीफ, बोले- बेहतरीन इंसान, फैंस को पसंद आई बॉन्डिंग
Apr 09, 2026 | 01:35 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में ‘सियासी ग्रहण’: प्र-उपकुलपति की कुर्सी पर सस्पेंस, क्या राजनीतिक लॉबिंग ने रोका विकास?
Apr 09, 2026 | 01:26 PMअतीक अहमद जैसा हाल होगा…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, 3 मई से करने वाले हैं यात्रा
Apr 09, 2026 | 01:24 PMहोर्मुज जलडमरूमध्य पर नया पेंच, UAE ने उठाए सीजफायर पर सवाल, ईरान से मांग नुकसान का मुआवजा
Apr 09, 2026 | 01:23 PMठाणे लोकमान्य-सावरकर नगर में लावारिस गाड़ियों पर मनपा का एक्शन, 19 वाहन जब्त
Apr 09, 2026 | 01:21 PMSBL कंपनी का विस्फोटक नागपुर के रिहायशी इलाके में कैसे आया? PESO और ATS की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Apr 09, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM












