ठाणे लोकमान्य-सावरकर नगर में लावारिस गाड़ियों पर मनपा का एक्शन, 19 वाहन जब्त

Thane Traffic News: ठाणे के लोकमान्य और सावरकर नगर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए मनपा ने 19 लावारिस वाहन जब्त किए और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई में बाधा डालने पर एक मामला भी दर्ज हुआ।
TMC seized 19 abandoned vehicles and cleared footpath encroachments in Thane's Lokmanya Nagar to ease traffic. A case was filed against one person for obstructing duty
गाड़ियां जब्त (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane Road Safety: ठाणे शहर के लोकमान्य नगर, सावरकर नगर में होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के छुटकारा दिलाने को लेकर सड़क के किनारे खड़ी लावारिस गाड़ियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। सड़कों पर गैर-कानूनी तरीके से पार्क की गई लावारिस गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मनपा की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान, 19 लावारिस गाड़ियां जब्त की गई और फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ को नागरिकों के लिए खोल दिया गया।

रुकावट पैदा करने की कोशिश की गई लोकमान्य सावरकर प्रभाग समिति के महात्मा फुले नगर, कोरस रोड, वेदांता कॉम्प्लेक्स फ्रंट रोड, यशोधन नगर, लोकमान्य बस डिपो इलाके में अतिक्रमण और लावारिस गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में बाटा कंपाउंड में कुल 4 चार पहिया, 3 तीन पहिया और 12 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही इलाके में फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाकर नागरिकों के लिए रास्ता साफ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान बाटा कंपाउंड में तोड़फोड़ और रुकावट पैदा करने की कोशिश की गयी। जिसको लेकर सदानंद विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ राबोडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

बताया गया कि 3 और 4 अप्रैल को दो दिन 16 लावारिस गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि मार्च महीने में प्रभाग समिति के तहत कुल 32 लावारिस गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस अभियान से ठाणे शहर ट्रैफिक को आसान बनाने और सार्वजनिक जगहों पर अनुशासन बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com