-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Waves Summit 2025 Many Celebs Including Alia Bhatt Deepika Padukone Shah Rukh In Attendance
WAVES Summit 2025: सितारों की मौजूदगी ने लाई चमक, आलिया, दीपिका और शाहरुख समेत कई सेलिब्रिटीज हुए शामिल
- Written By: आंचल लोखंडे
वेव्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बृहस्पतिवार को आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान समेत कई अन्य मशहूर सितारों की उपस्थिति देखने को मिली।

सितारों की मौजूदगी ने लाई चमक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: वेव्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बृहस्पतिवार को आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान समेत कई अन्य मशहूर सितारों की उपस्थिति देखने को मिली। भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से 4 दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में दुनिया भर से निर्माता, फिल्म जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाया जा रहा है। दीपिका इस शिखर सम्मेलन में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए सलवार सूट में पहुंचीं।
पैठणी साड़ी पहनकर पहुंची आलिया
मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि दीपिका हाथ से बुना हुआ सूती सेट पहनती हैं, जिस पर ‘पान फूल’ और ‘सोन वृक्ष’ की हाथ से की गई नाजुक कढ़ाई है। अपने परिधान के साथ आलिया ने महाराष्ट्र दिवस मनाया और उन्होंने मराठी शैली में पैठणी साड़ी पहनी थी। महाराष्ट्र दिवस, 1960 में राज्य के गठन की याद दिलाता है। अभिनेत्री अपने पति और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर के साथ यहां पहुंचीं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
शाहिद कपूर के साथ पत्नी मीरा राजपूत भी मौजुद
शाहरुख खान ने काले रंग की जैकेट और पैंट पहनी थी, आमिर खान ने भी काले रंग के कपड़े पहने थे। वेव्स 2025 के पहले सत्र का संचालन करने वाले अक्षय कुमार ने भूरे रंग का सूट पहने हुए थे। सैफ अली खान सफेद रंग के कपड़ों में पहुंचे, जबकि उनकी बेटी सारा अली खान आइवरी सलवार-सूट में नजर आईं। पूरी तरह सफेद सूट पहने शाहिद कपूर के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी मौजुद थीं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अभिनेत्री हेमा मालिनी पीले रंग की रेशमी साड़ी में नजर आईं, जबकि निमरत कौर ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी। ‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) फिल्मों, ओटीटी (ओवर द टॉप), गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स – एक्सटेंडेड रियलिटी), प्रसारण एवं उभरती हुई तकनीक को एक मंच प्रदान करेगा और खुद को भारत के मीडिया एवं मनोरंजन कौशल के व्यापक प्रदर्शन के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2029 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के बाजार को सबके लिए खोलना तथा वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना है।
Waves summit 2025 many celebs including alia bhatt deepika padukone shah rukh in attendance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












