Palghar: वोट डालो और छूट पाओ, होटल बिल से लेकर रिक्शा किराया होगा सस्ता

VVMC Election 2026: वसई-विरार मनपा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने खास पहल की है। वोट देने वाले मतदाताओं को होटल बिल, रिक्शा किराया और बस यात्रा में विशेष छूट देने की घोषणा की गई है।
वसई-विरार मनपा (pic credit; social media)
वसई-विरार मनपा (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Vasai Virar News In Hindi: वसई विरार मनपा निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मनपा ने मतदाताओं के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया है। वहीं, वोट देने वालों को कई तरह की छूट भी दिए जाने की घोषणा की गई है।

मतदान के बाद वोटर्स को होटल बिल और रिक्शा व बस किराए में छूट दिया जाएगा। वसई विरार मनपा में 15 जनवरी को 29 वार्डों की 115 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इस चुनाव में 11 लाख 26 हजार 400 मतदाता हैं।

मनपा इन मतदाताओं को मतदान के दिन अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए एक जन जागरूकता अभियान चला रही है। मनपा में आयुक्त और चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन, रिक्शा यूनियन और मनपा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट सर्विस अधिकारियों के बीच एक मीटिंग हुई, चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है।

सभी मतदाता मतदान के दिन अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करें और इस त्योहार में बड़ी संख्या में हिस्सा लें, इस उद्देश्य से मतदान के दिन वोट देने वाले मतदाताओं को होटल बिल, रिक्शा और बस किराए में डिस्काउंट देने की अपील की गई।

होटल बिल पर 15%, रिक्शा किराए पर 50% की रियायत

मतदान के दिन मत देने वाले मतदाताओं को होटल बिल पर 15 प्रतिशत, रिक्शा किराए पर 50 प्रतिशत छूट और ट्रांसपोर्ट विभाग की बसों पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि रिक्शा चालकों, होटल संचालकों और सैलून के साथ मिलकर लोगों को स्पेशल छूट दी गई है, ताकि वे मतदान के दिन जल्दी से अपने घरों से निकलकर वोट डाल सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com