पुणे बना देश का पहला AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट शहर, Google के साथ हुई साझेदारी

Pune Police ने गूगल इंडिया के साथ मिलकर AI आधारित ऑनलाइन ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। दो महीने के ट्रायल में शहर की औसत वाहन गति 20 से बढ़कर 26.8 किमी/घंटा हो गई।
Pune AI Traffic Management System
पुणे AI ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune AI Traffic Management System: ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे पुणे शहर ने तकनीक के माध्यम से एक बड़ी मिसाल पेश की है। पुणे पुलिस ने गूगल इंडिया के साथ हाथ मिलाते हुए 'ऑनलाइन ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' को सफलतापूर्वक लागू किया है।

इसके साथ ही पुणे देश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और गूगल के रियल-टाइम डेटा का उपयोग कर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। यह पहल पिछले वर्ष राज्य सरकार और गूगल के बीच हुए समझौते का परिणाम है।

पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के अनुसार, इस साझेदारी के तहत विकसित 'ट्रैफिक्योर' (Traf-ficure) एप्लीकेशन गूगल मैप्स के डेटा का विश्लेषण कर पुलिस को उन स्थानों की सटीक जानकारी देता है, जहां वाहनों की गति धीमी है या जाम लगा है।

दो महीने का ट्रायल परीक्षण सफल

इस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए पूरे शहर को 550 छोटे जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी डिजिटल रूप से की जा रही है, जिससे ट्रैफिक पुलिस को मौके पर तुरंत हस्तक्षेप करने में मदद मिलती है। पिछले दो महीनों के प्रायोगिक परीक्षण के नतीजे बेहद उत्साहजनक रहे है। डेटा के अनुसार, शहर में वाहनों की औसत गति जो पहले मात्र 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी, अब बढ़कर 26.8 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com