आशीष शेलार और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
कराड: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष में जनता का समर्थन का पाने की होड़ लगी है। इस बीच शिवेसना यूबीटी पक्ष पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहा है। इसके जवाब में महायुति भी लगातार विपक्ष पर कटाक्ष कर रही है। इस बीच मंत्री आशीष शेलार ने यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे को जमकर फटकार लगाई है।
आशीष शेलार ने शिवसेना यूबीटी को निशाना बनाते हुए कहा महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ी बेईमानी उद्धव ठाकरे ने की है और संजय राउत इसके मुख्य कारण हैं। फिर भी उद्धव ठाकरे को ‘महाराष्ट्र का बेईमान’ का खिताब दिया जाना चाहिए, ऐसी कड़ी आलोचना भाजपा नेता और राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने की।
राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने आदित्य ठाकरे को भी जमकर फटकार लगाई। आशीष शेलार ने आदित्य ठाकरे को फटकार लगाते हुए कहा स्वार्थ के लिए हजारों पेड़ों की कटाई करने वालों को दूसरों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कराड में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और विधायक डॉ. अतुल भोसले तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम पावसकर भी उपस्थित थे।
मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने पर्यावरण मंत्री रहते हुए मुंबई में सबसे ज्यादा पेड़ों की कटाई की। इस पेड़तोड़ से महापालिका के विकास को अधिकतम लाभ हो, इसके लिए हर साल 6 से 7 हजार पेड़ काटे जाते हैं। ऐसे लोगों को दूसरों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, यह कड़वा सच शेलार ने कह दिया।
उद्धव को छोड़ अब इस पार्टी से जुड़ेंगे राज! चुनाव से पहले मिला निमंत्रण, क्या लेंगे यू-टर्न?
आशीष शेलार ने कहा भारतीय जनता पार्टी भविष्य की दृष्टि से अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रही है, इसलिए पार्टी की पहुंच बढ़ रही है। भाजपा मजबूत होगी तभी महायुति भी मजबूत होगी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ यही भाजपा की नीति बनी रहेगी।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर इस तरह की बयानबाजी सामने आ रही है। निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जिलों में आम जनता का समर्थन पाने के लिए मेहनत कर रहे है।