संसद में ‘वंदे मातरम’ विवाद: कांग्रेस का साथ छूटते ही उद्धव के यू-टर्न की अटकलें
UBT Shiv Sena News: संसद में ‘वंदे मातरम’ बोलने पर प्रतिबंध को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर हमला बोला। कांग्रेस से अलग राह के बीच हिंदुत्व पर यू-टर्न की चर्चाएं तेज है।
- Written By: आंचल लोखंडे
संसद में ‘वंदे मातरम’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Hindutva Politics Maharashtra: विधानसभा चुनाव के बाद अस्तित्व में आया विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) अब लगभग टूट चुका है। राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में मविआ के सभी दल ‘एकला चलो’ की राह पर हैं। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व के मुद्दे पर यू-टर्न लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसा दावा संसद में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसदों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ बोलने की घोषणा के बाद किया जा रहा है।
दरअसल, संसद में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ बोलने पर प्रतिबंध संबंधी राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना सामने आने के बाद उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कड़ा प्रहार किया।
राज्यसभा सचिवालय के प्रतिबंध पर ठाकरे का कड़ा रुख
‘मातोश्री’ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा “यह किसके दिमाग की उपज है?” उन्होंने भाजपा को सीधी चुनौती देते हुए कहा “शिवसेना के सांसद संसद में ‘वंदे मातरम्’ बोलेंगे ही। अगर बीजेपी में हिम्मत है तो हमें निलंबित करके दिखाए।”
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
भाजपा के ‘हिंदुत्व’ पर हमला
ठाकरे ने याद दिलाया कि भाजपा ही वह पार्टी थी जो कहती थी कि देश में रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ कहना होगा। उन्होंने इस परिपत्र को भाजपा के हिंदुत्व की पोल खोलने वाला बताते हुए कहा “राज्यसभा सचिवालय के इस पत्र से भाजपा के नकली हिंदुत्व का मुखौटा उतर गया है। आज वही लोग ‘वंदे मातरम्’ नहीं बोलने के लिए कह रहे हैं यह ढोंग है। न ये सच्चे हिंदू हैं, न देशभक्त।”
ये भी पढ़े: 1 लाख दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग, मुख्यमंत्री का प्रयास, जीवनयापन होगा सुलभ
उद्धव ने स्पष्ट घोषणा की “लोकसभा और राज्यसभा में हमारे सांसद ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ बोलेंगे ही।”भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने तीखा कटाक्ष भी किया “इनके मुंह में राम और बगल में अदानी हैं।”
