जालना में जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण दौरा, नागरिकों से संवाद; बुनियादी समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश
Jalna Civic Inspection Drive: जालना शहर में नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कैलाश गोरंट्याल ने मनपा टीम के साथ निरीक्षण किया। नागरिकों ने जलापूर्ति, सफाई और पथदीप की समस्याएं उठाईं।
- Written By: अंकिता पटेल
Municipal Services Jalna City ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Services Jalna City: जालना शहर के सर्वांगीण विकास व नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीते दिन विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल मनपा की टीम के साथ शहर की गलियों, बाजारों में पहुंचे व नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
नागरिकों ने अनियमित जलापूर्ति, नालियों की सफाई, कचरा उठाने की व्यवस्था व पथदीप जैसी समस्याओं की जानकारी दी। निरीक्षण दौरे में महापौर वंदना मगरे, उपमहापौर राजेश राऊत, पूर्व नगराध्यक्ष संगीता गोरंट्याल, नगरसेवक वीरेंद्र धोका भी मौजूद रहे, जनप्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य बाजार, सब्जी बाजार, आवासीय गलियों, विभिन्न प्रभागों में जाकर पानी आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति व पथदीपों से जुड़े कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। नागरिकों ने पानी की अनियमित आपूर्ति, नालियों की सफाई, कचरा उठाने की व्यवस्था व पथदीप खराब रहने की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? ऑपरेशन टाइगर से बढ़ीं ठाकरे की धड़कनें, मातोश्री पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
संभाजीनगर में 1,967 ऑटो चालकों पर कार्रवाई,13.17 लाख रुपये का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा
मरीजों को अपनी फार्मेसी से दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे अस्पताल; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे का आदेश
समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर व उपमहापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा गया कि शहर के सभी प्रभागों में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए और जहां भी आवश्यक हो वहां नालियों की मरम्मत व जलापूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करें।
शहर के विकास के लिए किए जाएंगे प्रयास
कैलाश गोरट्याल ने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासन मिलकर काम कर रहे है, नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मनपा की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़:-जालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
इसके लिए नियमित निरीक्षण व त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था लागू की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि शहर के हर प्रभाग में सफाई, पानी, नाली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
