- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Sangamner Congress Haddapar Eknath Shinde Mahayuti Rally
संगमनेर से कांग्रेस पूरी तरह हदपार! महायुती उम्मीदवारों की सभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमला
Eknath Shinde : संगमनेर में महायुती उम्मीदवारों की सभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पालिका भ्रष्टाचार के जांच व विकास कार्यों के बड़े आश्वासन दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे

संगमनेर से कांग्रेस पूरी तरह हदपार! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Sangamner Election Rally: विधानसभा चुनाव में इस तालुका के मतदाताओं ने यहाँ से कांग्रेस को हदपार कर दिया है। अब तो कांग्रेस देश में भी कहीं नजर नहीं आती। पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) भी खत्म हो चुका है। अब पंजा खोजने के लिए मेणबत्ती लेकर ढूँढना पड़ेगा। 40 साल की सत्ता ठंडी हो चुकी है। यहाँ हुए इस परिवर्तन को अब विकास कार्यों में बदलना है। नगर विकास विभाग मेरे पास है, इसलिए संगमनेर शहर के विकास के लिए कभी भी निधि की कमी नहीं होने दूँगा, ऐसा विश्वास राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना (शिंदे गट) के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे ने व्यक्त किया।
संगमनेर नगरपरिषद चुनाव में नगराध्यक्ष पद के लिए महायुती की अधिकृत उम्मीदवार सुवर्णा संदीप खतालऔर अन्य 30 नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के प्रचार हेतु उपमुख्यमंत्री शिंदे की जनसभा नई नगर रोड पर आयोजित की गई।
संगमनेर पालिका के भ्रष्टाचार की होगी जांच
सभा के दौरान पूर्व सांसद डॉ. सुजय विखे, विधायक अमोल खताळ, पतीत पावन संगठन के प्रांताध्यक्ष एस. ज़ेड. देशमुख, किसान नेता संतोष रोहम, नीलम खताळ, शिवसेना जिल्हा संघटक विठ्ठलराव घोरपडे, तालुका अध्यक्ष रामभाऊ राहाण, राजेंद्र सोनवणे, रमेश काळे, शहराध्यक्ष दिनेश फटांगरे, विनोद सूर्यवंशी, भाजप शहराध्यक्ष पायल ताजणे, वरिष्ठ नेता अधिवक्ता श्रीराम गणपूले, आरपीआई के आशीष शेळके, शहराध्यक्ष कैलास कासार सहित सभी प्रभागों के महायुती के उम्मीदवार उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
◻️LIVE📍शेवगाव, अहिल्यानगर 🗓️ 29-11-2025 📹 शिवसेनेची जाहीर सभा – लाईव्ह🚩🏹 https://t.co/8ub6RohAMr — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 29, 2025
विधायक खताल को सरकार का पूर्ण समर्थन
शिंदे ने कहा कि जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे के मार्गदर्शन में विधायक खतालका अच्छा काम जारी है। नगरविकास विभाग मेरे पास होने से महायुती सरकार शहर के किसी भी विकास कार्य के लिए निधि की कमी नहीं होने देगी, यह मेरी प्रतिबद्धता है। वर्षों से केवल एक ही परिवार में पालिका की सत्ता रखकर किए गए भ्रष्टाचार की सरकार जाँच करेगी। बंद पड़े कॉटेज अस्पताल, जल शुद्धीकरण परियोजना, युवाओं के रोजगार हेतु औद्योगिक वसाहत की मांग, तथा उपनगरों की जमीनों से आरक्षण हटाने सहित सभी मुद्दों पर विधायक खतालको सरकार का पूर्ण समर्थन रहेगा।
सभा से ही उद्योग और स्वास्थ्य मंत्रियों को फोन
संगमनेर शहर में महिला एवं बाल रुग्णालय तथा तालुका में औद्योगिक वसाहत शुरू करने के लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मंच से ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रकाश आंबेडकर और उद्योग मंत्री उदय सामंत से फोन पर संपर्क साधा। उन्होंने संगमनेर में महिला व बाल अस्पताल की अनुमति तथा औद्योगिक वसाहत को तुरंत मंजूरी देने के निर्देश दिए। शिंदे के इस निर्णय का जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
ये भी पढ़े: निकाय चुनाव में शिंदे ने झोंकी ताकत, ताबड़तोड़ रैली से कर रहे चुनाव प्रचार
एक ही परिवार के कब्जे से विकास रुका
वर्षों से संगमनेर पालिका की सत्ता एक ही परिवार के पास रही, जिसके कारण विकास कार्यों में गति नहीं आ पाई। विधानसभा चुनाव में हुए परिवर्तन के बाद अब नगरपरिषद में भी जनता वास्तविक परिवर्तन लाने को तैयार है। दिए गए सभी आश्वासनों को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, हम झूठे सपने नहीं दिखाते। विरोधियों का झूठा विजन जनता देख चुकी है। हमारा घोषणा पत्र आम लोगों की अपेक्षाओं पर आधारित है, ऐसा विधायक खतालने कहा।
ड्रग माफिया की जांच होगी : एकनाथ शिंदे
नगरपरिषद हद्द में शास्ती कर (दंड कर) माफ करने, घरकुल योजनाओं की पूर्ति एवं ड्रग माफियाओं की जाँच भी की जाएगी, ऐसा शिंदे ने बताया। संगमनेर शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए जगह कम पड़ रही है, इसके समाधान हेतु परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से चर्चा कर सहायता की जाएगी, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।
Sangamner congress haddapar eknath shinde mahayuti rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
May 02, 2026 | 07:24 PMभोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला
May 02, 2026 | 07:20 PMरिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
May 02, 2026 | 07:18 PMCitizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
May 02, 2026 | 07:13 PMPati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
May 02, 2026 | 07:11 PMKerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













