-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Meeting District Heads Maharashtra Local Body Elections
ऐसा कुछ न करें…जिलाध्यक्षों को उद्धव ठाकरे का संदेश, निकाय चुनाव के लिए तैयार की रणनीति
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। इसी संदर्भ में शिवसेना यूबीटी ने शिवसेना भवन में अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।

उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी ने अपनी कमर कस ली है। शिवसेना यूबीटी ने आज (20 जून) को अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें निकाय चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिवसेना भवन में अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से महाराष्ट्र में इस साल के उत्तरार्द्ध में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के विषय पर चर्चा की।
इस बार महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए वार्ड परिसीमन प्रक्रिया भी पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही यहां 32 जिला परिषदों, 336 पंचायत समितियों और 248 नगरपालिका परिषदों के लिए भी चुनाव होने वाले हैं।
चुनाव की तैयारी शुरू करने का आदेश
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता अनिल परब ने बैठक के बारे में बताते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उद्धवजी ने जिलाध्यक्षों से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू करने को कहा। जिलाध्यक्षों से मतदाता सूची संशोधन और वार्ड परिसीमन प्रक्रिया पर भी नजर रखने को कहा गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए
शिवसेना विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें, CJI ने पूछे अहम सवाल; आज भी होगी सुनवाई
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने कहा कि बैठक में जिला इकाई प्रमुखों के अलावा, जिला संपर्क प्रमुख और राज्य भर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। विनायक राउत ने कहा, ‘‘कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमें स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ना चाहिए। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला उद्धवजी लेंगे।”
मंत्री गोरे मामले में तांत्रिक की हुई एंट्री, महिला को पैसे ऐंठने की देता था सलाह, दिल्ली से धराया
गठबंधन पर ले निर्णय
शिवसेना यूबीटी पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने जिले के नेताओं से स्थानीय स्तर पर समान विचारधारा वाले समूहों के साथ गठबंधन पर निर्णय लेने को कहा। सूत्र ने बैठक में ठाकरे द्वारा दिए गए बयान के हवाले से बताया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी से मत डरिए। सुनिश्चित कीजिए कि आप ऐसा कुछ न करें, जिससे भाजपा और उसके सहयोगियों को फायदा हो। हम उन्हें हरा सकते हैं।”
इससे पहले, दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाडी (MVA) के घटक दल महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनाव एक साथ लड़ने पर विचार करेंगे। एमवीए में राकांपा (एसपी), ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uddhav thackeray meeting district heads maharashtra local body elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














