-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Bomb Threat Vidhan Bhavan Bse High Court Metro High Alert
मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी
- Written By: प्रिया जैस
Mumbai Bomb Threat: मुंबई में हड़कंप। विधानभवन, BSE और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी। बजट सत्र के बीच खाली कराया गया परिसर। पुलिस और बम स्क्वाड हाई अलर्ट पर।

अलर्ट पर मुंबई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bombay Stock Exchange Threat: महाराष्ट्र विधानसभा, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और बॉम्बे हाईकोर्ट समेत मुंबई में कई जगहों पर बम विस्फोट की धमकी से दहशत फैल गई। ईमेल के जरिए अलग-अलग ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
मुंबई पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, विधानभवन और हाईकोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। संबंधित पुलिस स्टेशन पर जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की गई। बीएसई के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें धमकी भरा ईमेल मिला है। सावधानी के तौर पर जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं और हम संबंधित सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।”
विधानभवन को कराया गया खाली
विधानभवन को भेजे गए ईमेल में लिखा गया, “विधान भवन में बम रखा गया है।” इसके बाद, सुरक्षा के मद्देनजर पूरा विधानसभा परिसर खाली करा दिया गया। पत्रकारों और कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी तरह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। साथ ही डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया है ताकि किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री जल्दी से जल्दी मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन खोज पूरी तरह संतोषजनक न होने तक जारी रहेगी।
राम शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
इसके बाद मुंबई मेट्रो और बैंकों को धमकी भरे ईमेल मिले। हालांकि, अभी तक मुंबई में किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई। महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन राम शिंदे ने भी बम विस्फोट की धमकियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) को सुबह 6.57 बजे एक ईमेल भेजा गया था।
यह भी पढ़ें – नाना पटोले पर भारी पड़े परिणय फुके, भंडारा में विधायकों के रिपोर्ट कार्ड ने खोली पोल, देखें लिस्ट
उन्होंने कहा, “चूंकि बजट सत्र चल रहा है, इसलिए ईमेल में खासतौर पर बम का इस्तेमाल करके हमले की धमकी दी गई थी। धमकी में मुंबई में चार हाई-प्रोफाइल टारगेट की पहचान की गई थी, जिनमें विधानभवन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई मेट्रो शामिल हैं।”
शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि विधानसभा, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को धमकी देने वाला ईमेल खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि भेजने वाले ने इन जगहों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलों और बमों के इस्तेमाल का साफ तौर पर जिक्र किया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस की छानबीन चल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai bomb threat vidhan bhavan bse high court metro high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













