दिव्या दत्ता की मुस्कान की वजह बने सोनू निगम, शेयर की खास सेल्फी और लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Divya Dutta Web Series Chiraiya: दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर सोनू निगम के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की। दोनों की खुशी झलकती है। दिव्या की आगामी वेब सीरीज चिरैया में सामाजिक मुद्दों को दिखाया जाएगा।
Divya Dutta And Sonu Nigam Friendship Web Series Chiraiya Jio Hotstar Sanjay Mishra
दिव्या दत्ता और सोनू निगम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Divya Dutta And Sonu Nigam Friendship: बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘चिरैया’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ मशहूर गायक सोनू निगम नजर आए। इस मुलाकात की जानकारी दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर साझा की और इसे अपनी खास दोस्ती का प्रतीक बताया।

दिव्या दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब सफर के दौरान अचानक अपनी सबसे अच्छी दोस्त से मुलाकात हो जाए, तो पूरा सफर जैसे संगीत से भर जाता है। है ना? इस कैप्शन से साफ है कि दोनों की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है। पोस्ट में दोनों के चेहरे पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी। फैंस दोनों की इस मुलाकात और दोस्ती को काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी दोस्ती की सराहना कर रहे हैं और उनके इस प्यारे पलों पर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई।

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज चिरैया

दिव्या दत्ता जल्द ही वेब सीरीज ‘चिरैया’ में नजर आएंगी। यह सीरीज घरेलू अन्याय और वैवाहिक संबंधों में सहमति जैसे संवेदनशील विषयों को उजागर करती है। निर्देशक शशांत शाह ने स्पष्ट किया है कि शादी का मतलब हमेशा जीवनभर की सहमति नहीं होता, और चुप्पी को कभी सहमति नहीं माना जा सकता। वेब सीरीज ‘चिरैया’ में दिव्या दत्ता के साथ संजय मिश्रा अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद और सरिता जोशी भी इसमें शामिल हैं।

संगीत और दोस्ती का संगम

दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’ एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और जियो हॉटस्टार पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगी। दिव्या दत्ता की पोस्ट से यह भी स्पष्ट है कि उनके लिए संगीत और दोस्ती जीवन का अहम हिस्सा हैं। सोनू निगम के साथ इस मुलाकात ने उनके सफर को और भी खास बना दिया। फैंस को अब दोनों के इस प्यारे पलों और दिव्या दत्ता की आगामी वेब सीरीज का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com