-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Kala Mahina Starting From 15 March Know Important Precautions During This Period
15 मार्च से शुरू हो रहा है काला महीना, जानिए इस दौरान किन बातों का रखें ध्यान
- Written By: सीमा कुमारी
Kala Mahina Kab Se Shuru Hai: 15 मार्च से काला महीना शुरू होने जा रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। इस अवधि में कुछ कार्यों को करने की सलाह दी जाती है। जानिए क्या है काला महीना।

काला महीना(सौ. Gemini)
Kala Mahina Kya Hota Hai: 15 मार्च को मीन संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाने वाला हैं। सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में संक्रांति का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व हैं। जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता हैं।
मीन संक्रांति से शुरू हो रहा है काला महीना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय से खरमास की शुरुआत मानी जाती है, जिसे कई लोग काला महीना भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही मीन संक्रांति मनाई जाएगी और इसी दिन से खरमास भी शुरू हो जाएगा।
यह समय धार्मिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
खरमास के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
-
खरमास में मांगलिक कार्य से बचें
ज्योतिषयों के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या नया व्यवसाय शुरू करने जैसे मांगलिक कार्य करना परंपरागत दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय किए गए शुभ कार्यों में बाधा आ सकती है और इनसे लाभ की अपेक्षा से नुकसान होने की संभावना रहती है।
-
नए घर या जमीन की खरीदारी टालें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में नया घर लेना, जमीन खरीदना या कोई बड़ा निवेश करना अशुभ माना जाता है। इस समय लिए गए फैसले भविष्य में वित्तीय और व्यक्तिगत परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए इस अवधि में संपत्ति से जुड़े बड़े निर्णय को टालना ही बेहतर है।
-
बिना सोच-समझे बड़े फैसले न लें
खरमास के समय जल्दबाजी में निर्णय लेना सही नहीं होता। चाहे वह निजी जीवन से जुड़े फैसले हों या व्यवसायिक, संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक है। यह अवधि सोच-समझकर कार्य करने का संदेश देती है।
-
पूजा-पाठ और धर्मकर्म को न भूलें
खरमास में धार्मिक साधना का विशेष महत्व है। अगर इस दौरान व्यक्ति पूजा-पाठ और धर्मकर्म से दूर रहता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा, मंत्र जाप और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना इस समय अत्यंत फलदायी माना गया है।
-
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें
इस समय दान-पुण्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अन्न, कपड़े, गुड़, तिल या धन का दान करना पुण्यकारी होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना खरमास की शुभता को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें-कौन हैं दशा माता और क्या है इस व्रत की महिमा? दशा माता व्रत की तिथि और पूजा विधि जानिए
खरमास में क्या करना होता है शुभ
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस अवधि में रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करना, भगवान विष्णु का नाम स्मरण करना और जरूरतमंदों को दान देना अत्यंत लाभकारी होता है। इन साधनों से जीवन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है।
Kala mahina starting from 15 march know important precautions during this period
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













