- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Faction Claims Post Of Leader Of Opposition New Conflict In Mva
महाविकास अघाड़ी में शुरू खटपट, महाराष्ट्र में किसे मिलेगा नेता विपक्ष का पद? UBT ने कर दिया बड़ा दावा
महाराष्ट्र में जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस दौरान महायुति के सामने नेता विपक्ष का पद संभालने के लिए विपक्ष महाविकास अघाड़ी के बीच खटपट शुरू हो चुकी है। इस बीच शिवसेना यूबीटी ने भी बड़ा दावा ठोक दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

उद्धव ठाकरे और शरद पवार (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाविकास आघाडी में नेता विपक्ष को लेकर नई खटपट शुरू शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पद को हासिल करने के लिए उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखने का फैसला किया है। इस पत्र में शिवसेना यूबीटी के सभी विधायकों के हस्ताक्षर हैं। शिवसेना यूबीटी का कहना है कि विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा विधायक हमारे पास है।
शिवसेना यूबीटी का कहना है कि ऐसे में नेता विपक्ष पद उन्हें दिया जाना चाहिए। साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में यूबीटी के 20 विधायक चुनकर आए हैं। इस वजह से नेता विपक्ष के पद पर ठाकरे गुट ने दावा ठोका है। हालांकि कांग्रेस के पास सिर्फ 16 विधायक हैं। इसके बावजूद वह विधानसभा में नेता विपक्ष का दावा कर रही है। उनकी दलील है कि विधान
आघाड़ी के पास 46 विधायक
2024 में हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी में शामिल मिल दलों को सिर्फ 46 सीटें मिली हैं, इसमें कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं तो राकां शरद पवार गुट ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें शिवसेना उद्धव गुट को मिलीं, पार्टी ने महाराष्ट्र में 20 सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले आघाड़ी की सरकार गिर जाने के बाद नेता विपक्ष का पद कांग्रेस के पास था।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Operation Tiger Maharashtra Update: शिंदे गुट के डिनर में पहुंचे ठाकरे के सांसद, क्या फिर होगा बड़ा दलबदल?
शिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस
शिंदे को झटका: ऑपरेशन तुतारी में BJP की सेंध, सुनेत्रा पवार की वजह से ऑपरेशन टाइगर में नया ट्विस्ट
3 मार्च से बजट सत्र
परिषद में पहले से ठाकरे गुट के अंबादास दानवे नेता विपक्ष हैं। ऐसे में विधानसभा में नेता विपक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाना चाहिए। दोनों सदनों में एक ही दल के नेता विपक्ष को लेकर आघाडी में विवाद है, यह मांग ऐसे समय की जा रही है, जब 3 मार्च से विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा और इसी दिन फडणवीस सरकार के सत्ता में 100 दिन पूरे होंगे। यह सरकार का पहला पूर्ण सत्र होगा क्योंकि नागपुर में शीतकालीन सत्र मंत्रियों को शपथ दिलाए बिना आयोजित किया गया था।
Uddhav thackeray faction claims post of leader of opposition new conflict in mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
Apr 03, 2026 | 11:15 AMBaramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














