MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत

Madhya Pradesh Deputy CM ill: मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंच सके उपमुख्यमंत्री, डॉक्टरों ने कहा- हालत स्थिर, मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने जाना हालचाल।
mp deputy cm jagdish devda ill health status
जगदीश देवड़ा, सोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

MP CM Ministers Review Meeting: मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री को भीषण गर्मी के कारण लू (हीट स्ट्रोक) लग गई थी, जिसके चलते उन्हें यूरिन इंफेक्शन जैसी शिकायतें भी हुईं। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंच सके डिप्टी सीएम

रविवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन की एक बेहद महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय की समीक्षा की जा रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, समीक्षा के लिए सबसे पहले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को ही बुलाया गया था। जब वे तय समय पर नहीं पहुंचे, तो उनकी खोजखबर ली गई। इसके बाद परिजनों से पता चला कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है।

मंत्रियों ने फोन पर जाना हालचाल

डिप्टी सीएम के बीमार होने और बैठक में अनुपस्थित रहने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ढाई साल पूरे होने पर हो रही है मंत्रियों की समीक्षा

बता दें कि आगामी 13 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष सभी मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसके लिए मंत्रियों से एक पत्रक (फॉर्म) भी भरवाया गया है, जिसके आधार पर उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस समीक्षा बैठक को प्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com