छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars

Best Small Cars In India: शहरों में लगातार ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए अब लोग छोटी और किफायती कारों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे है।
Small Cars Budget Cars Are Best Suited for Narrow Lanes
Small Car (Source. Navbharat Desk)
Updated on

Cheapest Small Cars In India: भारत के शहरों में लगातार ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए अब लोग छोटी और किफायती कारों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे है। जिस कारण से ऑटो मार्केट में अब दो तरह की कारें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं futuristic Electric Microcars और बजट Petrol/CNG Hatchbacks। ऐसे में अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो कम जगह में आसानी से निकल, कम खर्च में चले और शहर की भीड़भाड़ में आरामदायक ड्राइव दे तो ये मॉडल आपके लिए शानदार होने वाले है।

EV Microcars का बढ़ा क्रेज कम खर्च में हाईटेक सफर

MG Comet EV

MG Comet EV भारत की सबसे छोटी कारों में शामिल होती है, इस कार को खासतौर पर सिटी ड्राइविंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस कार की लंबाई सिर्फ 2,974 mm है जो इसको तंग गलियों और छोटी पार्किंग में भी आसानी से खड़ा करा सकती है। इसके साथ ही twin 10.25-inch स्क्रीन जैसे हाईटेक फीचर्स भी मिलते हैं। लेकिन यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि बड़े गड्ढों वाली सड़कों पर इसके छोटे 12-inch व्हील्स परेशानी पैदा कर सकते है।

MG Comet EV
MG Comet EV

Vayve Mobility Eva

Vayve Mobility Eva भारत की पहली solar-powered liquid-cooled micro electric car है। इस कार में सबसे खास बात इसका narrow tandem seating layout है जो 1 ड्राइवर और 2 पैसेंजर्स को बैठा सकता हैं। वहीं इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार भारी ट्रैफिक में टू-व्हीलर की तरह की आसानी से निकल जाती है और साथ ही एयर-कंडीशंड केबिन की सुरक्षा भी देती है।

Vayve Mobility Eva
Vayve Mobility Eva

कम बजट में भरोसेमंद Hatchbacks

Maruti Suzuki Alto K10

आज के टाइम में भी बजट कार सेगमेंट में Alto K10 का नाम सबसे ऊपर आता है। इसमें आपको हल्का स्टीयरिंग, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज देखने को मिलते है। वहीं इसमें mandatory dual airbags जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे पहले कार खरीदने वालों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाता हैं।

Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki S-Presso और Renault Kwid

S-Presso को mini SUV जैसा डिजाइन किया गया है। इसमें आपको ऊंची सीटिंग और बेहतर विजिबिलिटी देखने को मिलती है जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक ड्राइव वाला अनुभव देती है। इसके अलावा Renault Kwid अपने 184mm ground clearance और बड़े 279-litre boot space की वजह से चर्चा में है।

Maruti Suzuki S-Presso and Renault Kwid
Maruti Suzuki S-Presso and Renault Kwid

Direct Feature Comparison

Microcar Model Fuel Type Seating Capacity Length (mm) Key Strength
एमजी कॉमेट ईवी इलेक्ट्रिक 4 Seater 2,974 भविष्य की तकनीक, शून्य ईंधन लागत
मारुति ऑल्टो K10 पेट्रोल / CNG 5 Seater 3,530 सबसे सस्ता रखरखाव, ज़बरदस्त रीसेल वैल्यू
मारुति एस-प्रेसो पेट्रोल / CNG 5 Seater 3,565 SUV जैसी ऊँची सीटिंग, बेहतरीन विज़िबिलिटी
रेनॉ क्विड पेट्रोल 5 Seater 3,731 अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बूट स्पेस और बेहतरीन लुक्स
इस टेबल की मदद से आप सभी कारों में आसानी से फर्क को समझ सकते है। इस तरह की कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जो छोटी लेकर फीचर्स वाली कार चाहते है।
Navbharat Live
navbharatlive.com