-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Eknath Shinde Will Unite Sanjay Shirsat Gave Hints Uproar In Mahayuti
ठाकरे और शिंदे का होगा मिलाप…एक होगी शिवसेना! संजय शिरसाट ने दिए संकेत, अब होगा हंगामा
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर और ऑपरेशन लोटस के बीच उद्धव के बीजेपी के साथ जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के एक साथ आने की खबरें भी सामने आने लगी है।

उद्धव शिंदे का होगा मिलाप! (कंसेप्ट फोटो, एएनआई)
मुंबई: लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना का प्रदर्शन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी निराशाजनक रहा था। इसकी वजह से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता, सांसद, विधायक और पूर्व नगरसेवक असमंजस में हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उद्धव पर बीजेपी के साथ जाने का अंदरूनी दबाव बढ़ता जा रहा है।
दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ऑपरेशन टाइगर तो वहीं बीजेपी ऑपरेशन लोटस के जरिए उद्धव की पार्टी को खत्म करने में जुटी है। आए दिन यूबीटी के लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। इन सबके बीच डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट के बयान की वजह से दोनों शिवसेना के एक होने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। संजय शिरसाट के बयान के बाद शिंदे गुट का दिल पिघलने की बात कही जा रही है। लेकिन उद्धव गुट ने अब शिंदे के साथ गठजोड़ की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।
एकनाथ शिंदे से नेताओं ने की मुलाकात
अपने दम पर मनपा चुनाव लड़ने की घोषणा करके कांग्रेस और शरद पवार पर दबाव बनाने का दांव चल रहे उद्धव ठाकरे को बीजेपी एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे झटके पर झटका दिए जा रहे हैं। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं तो वहीं कई विधायक एवं दूसरे पदाधिकारी डीसीएम शिंदे के संपर्क में हैं। पुणे के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने शनिवार को मुंबई में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। तो वहीं ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि कोथरूड के पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे भी उद्धव से नाराज हैं और शिंदे के संपर्क में हैं। इन सबके बीच ठाकरे और शिंदे के साथ आने को लेकर शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन वोल्फ के बाद संजय राउत शुरू करेंगे ऑपरेशन टूटवा, बागी सांसदों के खिलाफ होगा खेल
ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों को मिली Y+ सुरक्षा; सड़कों पर उग्र शिवसैनिकों के बीच ऑपरेशन टाइगर का आखिरी दौर
‘जहां ठाकरे, वहां शिवसेना’: संजय राउत ने शिंदे गुट को बताया गद्दार सेना, दिल्ली में फिर गरजी ठाकरे की तोप
एक बार फिर बरसे गालीबाज संजय राउत: ठाकरे गुट के बागी सांसदों पर तीखा प्रहार, कैमरे पर बोले, डोंट कट
मौका मिला तो प्रयास करूंगा
एक साक्षात्कार के दौरान संजय शिरसाट ने कहा कि अब जोड़ने का समय आ गया है और अभी तक दोनों के बीच दूरियां इतनी नहीं बढ़ी हैं। दोनों शिवसेना को फिर से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना के दो हिस्सों में बंटने का बहुत दुख होता है। इसलिए यदि मौका मिला तो मैं उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को साथ लाने की कोशिश करूंगा। हालांकि, शिरसाट ने यह भी कहा है कि एक तरफा प्रयास से काम नहीं करेंगे। उनके बयान के बाद ऐसी बहस छिड़ गई है कि क्या ठाकरे और शिंदे सचमुच एक साथ आ सकते हैं?
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ठाकरे की बीजेपी के साथ जाने की चर्चा
गौरतलब हो कि ऑपरेशन टाइगर और ऑपरेशन लोटस के बीच उद्धव के बीजेपी के साथ जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। रविवार को बीजेपी विधायक पराग अलावणी के बेटी के विवाह समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व मंत्री चंद्रकांत पाटिल से उद्धव की मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों बड़ी आत्मीयता से मिलते और चर्चा करते दिखे थे। तब उनके साथ मौजूद यूबीटी विधायक मिलिंद नार्वेकर ने पूछा था कि युति कब होगी? जवाब में पाटिल ने कहा था कि मैं भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वह पल मेरे लिए सुनहरे पल होंगे। तो वहीं बाद में उद्धव की पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी के कई नेता चाहते हैं कि उद्धव और बीजेपी फिर साथ आएं लेकिन फिलहाल हम वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं।
Uddhav thackeray eknath shinde will unite sanjay shirsat gave hints uproar in mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रविवार को भी वर्किंग डे की तरह चलेंगी ट्रेनें; मुंबई लोकल का NEET छात्रों को बड़ा तोहफा, नहीं होगा मेगा ब्लॉक
Jun 18, 2026 | 05:50 PM19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे Dhanush के बेटे Yatra, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे लॉन्च
Jun 18, 2026 | 05:46 PMनासिक में Sinhastha Kumbh Mela की तैयारी को लेकर MLA सीमा हिरे ने घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Jun 18, 2026 | 05:44 PMटेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 05:40 PM‘कारोबार बंद करा देंगे…’, AAP मंत्री पर गैंगस्टर से धमकी दिलवाने का आरोप, कोर्ट ने DGP को दिया सख्त आदेश
Jun 18, 2026 | 05:38 PMऑपरेशन वोल्फ के बाद संजय राउत शुरू करेंगे ऑपरेशन टूटवा, बागी सांसदों के खिलाफ होगा खेल
Jun 18, 2026 | 05:33 PMनौकरीपेशा लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, पीएफ ब्याज दरों पर वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर; जल्द क्रेडिट होगा पैसा
Jun 18, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













