- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Travelling From Mumbai To North India During Diwali And Chhath Has Become Very Expensive
Mumbai: दुबई सस्ता, पटना महंगा, दिवाली पर आसमान छू रहे टिकट दामों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
- Written By: अपूर्वा नायक
दिवाली और छठ के मौके पर मुंबई से उत्तर भारत जाना बेहद महंगा हो गया है। पटना-वाराणसी की उड़ानों के दाम 3 गुना बढ़ गए हैं। इसके अलावा ट्रेनें भी फुल हो गई है। पटना से ज्यादा दुबई जाना सस्ता हो गया है।

एयर इंडिया (सौजन्य-IANS)
Air Fares In Diwali: दिवाली और छठ पूजा पर मुंबई से उत्तर भारत जाने वालों के लिए इस बार सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। हालत यह है कि दुबई की उड़ानें सस्ती पड़ रही हैं, लेकिन पटना और वाराणसी की फ्लाइट पकड़ना आम आदमी के लिए नामुमकिन जैसा हो गया है।
न सिर्फ हवाई टिकटों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। बल्कि ट्रेनें भी पूरी तरह वेटिंग में हैं। पश्चिम और सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाए गए कई स्पेशल ट्रेन के बावजूद छठ पूजा किसी भी ट्रेन में सोट मिल पाना नामुमकिन है।
ऐसे में शुक्रवार को आईआरसीटीसी के साइट में गड़बड़ी आने के कारण कई लोगों द्वारा तत्काल बुकिंग के भी दौरान काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
पटना के लिए स्थिति और भी खराब
मुंबई से वाराणसी की सामान्य हवाई टिकटें जहां आम दिनों में करीब 4,500 में मिल जाती हैं। वहीं इस बार 19 अक्टूबर को किराया 12,804, 20 अक्टूबर को 10,322 व 21 अक्टूबर को 9,100 तक पहुंच गया है।
पटना के लिए स्थिति और भी खराब है, जहां सामान्य किराया 6,700 रहता है, वहीं इस सोजन में यह 19,478 (19 अक्टूबर), 14,133 (20 अक्टूबर) व 11,744 (21 अक्टूबर) तक पहुंच गया है। मुंबई से दुबई की टिकटें इन दिनों 14,000 से 17,525 तक मिल रही हैं यानी विदेश जाना सस्ता, बिहार पहुंचना महंगा हो गया है।
एयरलाइंस ने भी बढ़ाई उड़ानों की संख्या
त्योहारों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने भी उड़ानों की संख्या में इजाफा किया है। एयर इंडिया ने मुंबई से पटना के लिए 38 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। स्पाइसजेट ने भी दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए हर दिन एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए टिकट खरीद पाना कठिन बना हुआ है। क्योंकि दाम उनके पुरे त्यौहार के बजट की बिगड़ दे रहे हैं।
ट्रेनें भी ठसाठस, टिकट की उम्मीद धुंधली
- रेल मार्ग से उत्तर भारत पहुंचने वालों की भी मुश्किले कम नहीं। महानगरी एक्सप्रेस, कमायनी एक्सप्रेस, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
- इसी तरह एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस समेत लगभग सभी ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई है।
- मध्य रेलवे जोन से कुल 1704 स्पेशल ट्रेने, पश्चिम रेलवे जोन से 2406 से अधिक विशेष सेवाएं चलाई गई है। इसके बावजूद मांग इतनी अधिक है कि टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।
यात्रियों की जेब पर बोझ उड़ानें
- ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, हवाई टिकटों में 200 से 300 फीसदी तक का उछाल आया है। कई यात्रियों ने बताया कि वे पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुनी रकम चुका रहे हैं।
- वाराणसी और पटना रूट पर सबसे अधिक मांग बिहार और पूर्वांचल के प्रवासियों की है, जो हर साल दिवाली और छठ पर घर लौटते हैं। मगर इस बार महंगाई और भारी भीड़ ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है।
- जहां घरेलू रूट पर टिकटें आसमान छू रही हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय सेक्टर, खासकर दुबई रूट, पर किराए अपेक्षाकृत स्थिर हैं।
- ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयरलाइंस को घरेलू सेक्टर में भारी दबाव झेलना पड़ रहा है जबकि विदेशी उड़ानों में सीटें पर्याप्त हैं, इसलिए किराया नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें :- Nashik में कुंभ से पहले विवाद, अतिक्रमण हटाने के दौरान प्राचीन मंदिर गिरा
कृष्णा टूर एंड ट्रैवल्स के अनिकेत राजे ने कहा है कि इस बार टिकट मिलना लगभग असंभव है। लोग दोगुना-तीन गुना किराया देने को तैयार है, पर सीट नहीं मिल रहीं, कई लोग पटना या वाराणसी जाने के लिए पहले दिल्ली या लखनऊ का टिकट लेकर आगे ट्रेन या बस से जा रहे हैं।
Travelling from mumbai to north india during diwali and chhath has become very expensive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
Jun 13, 2026 | 09:43 PMमनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 09:42 PMनोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली-NCR में सक्रिय अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 गाड़ियां बरामद
Jun 13, 2026 | 09:37 PMसिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
Jun 13, 2026 | 09:33 PMG7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Jun 13, 2026 | 09:32 PMSambhajinagar में 24 घंटे की मशक्कत के बाद नई पेयजल योजना को मिली रफ्तार, आज से शहर में जलापूर्ति की उम्मीद
Jun 13, 2026 | 09:19 PMदिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
Jun 13, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














