सड़क हो या पहाड़, कीचड़ हो या पानी क्यों Mahindra Thar को लोग कहते हैं असली फाइटर SUV?

Mahindra Thar अब सिर्फ एक SUV नहीं रही, बल्कि यह उन लोगों की पहचान बन चुकी है जो मुश्किल रास्तों से डरते नहीं। इसकी दमदार बनावट, जबरदस्त ताकत और "कहीं भी जाने" का जज्बा है।
road or in the mountains, through mud or water people call the Mahindra Thar a true fighter SUV
Thar (Source. Mahindra)
Updated on

Mahindra Thar Fighter SUV: भारतीय सड़कों पर महिंद्रा थार अब सिर्फ एक SUV नहीं रही, बल्कि यह उन लोगों की पहचान बन चुकी है जो मुश्किल रास्तों से डरते नहीं। इसकी दमदार बनावट, जबरदस्त ताकत और "कहीं भी जाने" का जज्बा इसे युवाओं से लेकर एडवेंचर के दीवानों तक की पहली पसंद बनाता है। यही वजह है कि थार को आज लोग प्यार से 'फाइटर SUV' कहते हैं। आइए जानते हैं वे 5 खास खूबियां, जो महिंद्रा थार को आम गाड़ियों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।

मजबूत बिल्ड क्वालिटी, टैंक जैसी मजबूती

महिंद्रा थार की सबसे बड़ी ताकत इसकी लैडर-फ्रेम चेसिस है। यह वही तकनीक है जो कठिन हालात में भी गाड़ी को मजबूती देती है। उबड़-खाबड़ रास्ते, गड्ढे या झटके थार सब कुछ आसानी से झेल लेती है। सुरक्षा के मामले में भी यह पीछे नहीं है। इसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसका रोल-केज डिजाइन और मजबूत बॉडी पैनल एक्सीडेंट के वक्त यात्रियों के लिए एक मजबूत कवच बनते हैं।

ऑफ-रोडिंग में असली बादशाह

थार की जान है इसका 4x4 सिस्टम। कीचड़, रेत, बर्फ या पहाड़ी रास्ते हर जगह यह SUV बिना रुके आगे बढ़ती है। इसका मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल हर पहिए को सही ग्रिप देता है। साथ ही 226mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 650mm तक पानी में चलने की क्षमता इसे असली ऑफ-रोड फाइटर बनाती है।

दमदार इंजन और जबरदस्त टॉर्क

थार में मिलने वाला mHawk डीजल और mStallion पेट्रोल इंजन इसे जबरदस्त ताकत देता है। खासकर डीजल इंजन का हाई टॉर्क पहाड़ों पर चढ़ाई, कीचड़ से निकलने और भारी गाड़ी खींचने में कमाल करता है। कठिन हालात में भी थार हार नहीं मानती बिल्कुल एक फाइटर की तरह।

रफ-एंड-टफ इंटीरियर, जो डरता नहीं

थार का इंटीरियर भी इसकी पर्सनैलिटी जैसा ही है मजबूत और टिकाऊ। इसका वॉशेबल केबिन ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए वरदान है। कीचड़ या धूल लगी हो, बस पानी से साफ कर दीजिए। साथ ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स और रूफ-माउंटेड स्पीकर्स इसे मॉडर्न फाइटर SUV बनाते हैं।

रोड प्रेजेंस और 'स्वैग' का अलग ही लेवल

थार सड़क पर निकलते ही सबका ध्यान खींच लेती है। इसका बॉक्सी डिजाइन, गोल हेडलाइट्स और पीछे लगा स्पेयर व्हील इसे एक दमदार 'मैचो लुक' देता है। लोग इसे सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाले स्टेटस और स्वैग के लिए भी खरीदते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com