मनपा चुनावों में ठाकरे बंधुओं के साथ आने के संकेत, एमवीए में बढ़ी खींचतान

Mumbai News: महानगरपालिका चुनावों से पहले उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन की घोषणा जल्द हो सकती है। कांग्रेस ने एमवीए से दूरी बना ली है, जिससे विपक्षी खेमे में दरार साफ दिख रही है।
Uddhav-Raj Thackeray Meeting
उद्धव और राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मनपा चुनावों में ठाकरे बंधुओं के साथ आने की संभावना प्रबल हो गई हैं। हालांकि इससे एमवीए में दरार पड़ गई है। कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है और एकला चलो की राह पकड़ ली है।

शरद पवार की एनसीपी को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ठाकरे सेना के सांसद संजय राऊत ने कहा है कि वे जल्द शरद पवार से मुलाकात करेंगे और आगे की स्थिति स्पष्ट करेंगे। मनपा चुनावों को लेकर शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे का गठबंधन तय माना जा रहा है।

मंगलवार को राज ठाकरे से मुलाकात के बाद ठाकरे सेना के सांसद राऊत और एमएलसी अनिल परब ने स्पष्ट किया है कि ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की अधिकृत घोषणा एक-दो दिनों में कर दी जाएगी। चर्चा है कि दोनों भाई बड़े सम्मेलन का आयोजन कर एक मंच से गठबंधन की घोषणा करेंगे।

भाजपा का अजीत को बाहर रखना सिर्फ दिखावा

संजय राऊत ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय के चुनावों के लिए मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में संयुक्त रैलियां करेंगे।

राऊत ने दावा किया कि मुंबई में नवाब मलिक के नेतृत्व का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को गठबंधन से बाहर रखने का निर्णय केवल एक दिखावा है, राकांपा ने बीएमसी के चुनावों के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है और मंगलवार को पूर्व मंत्री नवाब मलिक के नेतृत्व में अपनी चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की, गौरतलब है कि राकांपा, भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com