- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Property Tax 5 Percent Hike General Body Decision 2026 News
पुणे में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी: स्थायी समिति ने 5% वृद्धि को दी मंजूरी, अब जनरल बॉडी का फैसला बाकी
Pune Municipal Corporation की स्थायी समिति ने प्रॉपर्टी टैक्स में 5 प्रतिशत एकमुश्त वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर किया है। अंतिम निर्णय 18 फरवरी की जनरल बॉडी बैठक में होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Property Tax News Update: पुणे महानगर पालिका की स्थायी समिति द्वारा पिछले सप्ताह आयोजित बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स में पांच फीसदी की एकमुश्त वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
यह प्रस्ताव आगामी बुधवार, 18 फरवरी को होने वाली जनरल बॉडी में अंतिम निर्णय के लिए पेश किया जाएगा। पुणे महानगरपालिका में स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकार करती है या इसे खारिज कर पुणे के नागरिकों को राहत देती है, इस पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हुई हैं। यदि इस दिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो पुणेवासियों पर 5 प्रतिशत की यह टैक्स वृद्धि स्वतः लागू होने की संभावना है।
10 प्रतिशत टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने शुरुआत में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीधे 10 प्रतिशत टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष रखा था। लेकिन राजनीतिक दलों, नागरिक संगठनों और आम जनता के तीव्र विरोध के बाद इस प्रस्ताव को टालने की हलचल शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में 8,563 हैंडपंप उपेक्षित, जल संकट योजना में मरम्मत के लिए शून्य बजट
Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत
नरनाला प्रकृति पर्यटन महोत्सव: कैलाश खेर और सलमान अली बिखेरेंगे सुरों का जादू; 15 से 17 फरवरी तक आयोजन
कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
जनरल बॉडी की मंजूरी लेना अनिवार्य
नियमानुसार, यदि प्रशासन को किसी भी तरह की टैक्स वृद्धि लागू करनी है, तो 20 फरवरी से पहले जनरल बॉडी की मंजूरी लेना अनिवार्य है। चर्चा है कि इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए 10 वापस लेकर बीच का रास्ता निकालते हुए 5 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें :- निगडी-चाकण मेट्रो DPR तैयार: 40 किमी कॉरिडोर में 32 स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने दस प्रतिशत टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। स्थायी समिति मे उस पर चर्चा होने के बाद 5 प्रतिशत कर वृद्धि को मंजूरी दी गई है। यह प्रस्ताव आगामी बुधवार को होने वाली जनरल बॉडी में अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा।
– रवि पवार, उपायुक्त, टैक्स कलेक्शन विभाग, पुणे मनपा
Pune property tax 5 percent hike general body decision 2026 news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा
Feb 14, 2026 | 04:28 PMहेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री
Feb 14, 2026 | 04:25 PMयवतमाल में 8,563 हैंडपंप उपेक्षित, जल संकट योजना में मरम्मत के लिए शून्य बजट
Feb 14, 2026 | 04:16 PMकराची से लाहौर तक सड़कों पर उतरेंगे PTI कार्यकर्ता, इमरान खान की सेहत पर पाकिस्तान में आर-पार की जंग
Feb 14, 2026 | 04:15 PMSharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत
Feb 14, 2026 | 04:11 PMभगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की एक ऐसी कथा जो शायद आपने नहीं सुनी होगी, यहां पढ़िए
Feb 14, 2026 | 04:10 PMनरनाला प्रकृति पर्यटन महोत्सव: कैलाश खेर और सलमान अली बिखेरेंगे सुरों का जादू; 15 से 17 फरवरी तक आयोजन
Feb 14, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM











