- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Nigdi To Chakan Metro Dpr 32 Stations 10468 Crore Project Pcmc
निगडी-चाकण मेट्रो DPR तैयार: 40 किमी कॉरिडोर में 32 स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा
Pimpri Chinchwad में निगडी से चाकण तक प्रस्तावित 40 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर की संशोधित DPR तैयार हो गई है। 32 स्टेशनों वाले इस प्रोजेक्ट से औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
PCMC New Metro DPR Plan: पिंपरी-चिंचवड शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति देने के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने निगडी से चाकण रुट के लिए एक नया और संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया है।
लगभग 40.126 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मेट्रो रुट के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्टेशनों की संख्या बढ़ाना भी शामिल है। वर्तमान में यह संशोधित प्लान महानगरपालिका के नए परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
शहर में फिलहाल पिंपरी से स्वारगेट तक मेट्रो सेवा परिचालित है, जबकि निगडी तक के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। नए संशोधित प्लान के अनुसार इस पूरे मार्ग को साढ़े तीन चरणों में विकसित करने की योजना है। 40.126 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में अब कुल 32 मेट्रो स्टेशन और 4 डिपो प्रस्तावित हैं। इस विशाल बुनियादी ढांचा परियोजना की अनुमानित लागत 10,468 करोड़ 51 लाख रुपये आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
घोडेगांव में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत-एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत
MHADA Lottery 2026: मुंबई में अपना घर पाने का सुनहरा मौका, 5000 किफायती घरों की लॉटरी जल्द; जानें पूरी डिटेल
सोलापुर नगर आयुक्त का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक, फर्जी अकाउंट से मांगे गए पैसे
औद्योगिक लाभ मिलने की जगी उम्मीद
निगडी से चाकण तक का यह मेट्रो मार्ग दोहरे (डबल) ट्रैक पर आधारित होगा। यह रुट विशेष रूप से चाकण के औद्योगिक बेल्ट और वहां काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगा। इस रूट के दायरे में मोशी, चहर्होली, दिघी, भोसरी, तलवडे, रुपीनगर, आकुर्डी, प्राधिकरण, कासारवाडी, पिंपरी चिंचवड जैसे महत्वपूर्ण आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र आएंगे। इससे न केवल नागरिकों को तेज और सुगम परिवहन मिलेगा, बल्कि सड़कों पर होने वाले यातायात जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- पुणे मनपा में प्रशासक राज खत्म, नगरसेवकों की वापसी के साथ पसंदीदा अधिकारियों की मांग तेज
निवेश बढ़ने की बढ़ रही है संभावना
इस परियोजना के लिए फंड जुटाने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। कुल लागत में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी।
Nigdi to chakan metro dpr 32 stations 10468 crore project pcmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिस उम्र में खेलते हैं बच्चे…उस उम्र में जयवर्धन ने जीती 60 लाख की डील, ‘शार्क टैंक’ में AI स्टार्टअप की धूम
Feb 14, 2026 | 04:00 PMT20 World Cup 2026 में पहली जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने कही ये बड़ी बात, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
Feb 14, 2026 | 03:59 PMकांग्रेस की जबरदस्त जीत… तेलंगाना निकाय चुनाव में 1300 से अधिक वार्डों में जीती, बीजेपी का क्या हुआ हाल?
Feb 14, 2026 | 03:57 PMकसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
Feb 14, 2026 | 03:54 PMअनन्या पांडे ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, बोलीं- महिलाओं के लिए आसान किया रास्ता
Feb 14, 2026 | 03:53 PMसहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO
Feb 14, 2026 | 03:52 PMHyundai Venue का नया अवतार, 80,000 बुकिंग पार, क्या ये SUV बनी पहली पसंद?
Feb 14, 2026 | 03:43 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM













