- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Swara Bhasker Husband Fahad Ahmad Appointed President Of Sharad Pawar Party Youth Unit
स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का हुआ प्रमोशन, शरद पवार गुट में अब निभाएंगे अहम भूमिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को अब राजनीति में एक अहम स्थान मिल चुका है। स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी में एक अहम भूमिका दी गई है।
- Written By: प्रिया जैस

फहद अहमद को मिला पद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को अब राजनीति में एक अहम स्थान मिल चुका है। स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी के यूथ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताते चले कि फहद अहमद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणुशक्तिनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन लोगों का भरोसा जीत नहीं पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
फहद अहमद का नियुक्ति का पत्र पार्टी महासचिव राजीव कुमार झा ने जारी किया है। इसमें लिखा था, ”विधायक जितेंद्र आव्हाड की अनुशंसा और एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया सुले की मंजूरी के बाद मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि आप नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस (एनसीपी-एसपी) के तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाते हैं।”
इसमें आगे लिखा गया है, ”हमें उम्मीद है कि आप पूरे उत्साह, समर्पण और ईमानदारी से राष्ट्रीय स्तर पर युवा समुदाय के कल्याण के लिए लड़ेंगे और साथ ही साथ पार्टी को मजबूती देंगे। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
अहिल्यानगर में मचा हड़कंप, शरद गुट के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, नौकरी का दिया था झांसा!
आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा की सीट पर ठाेका दावा, MVA में मचा हड़कंप
जितेंद्र आव्हाड ने दी बधाई
जितेंद्र आव्हाड ने फहद अहमद को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर नियुक्ति पत्र साझा करते हुए लिखा, ”एनसीपी-एसपी के नेशनल यूथ प्रेसिडेंट बनने के लिए फहद अहमद को बधाई। आपके अंदर मौजूद एक्टिविस्ट से काफी उम्मीदें हैं और आप कमाल कर दिखाएंगे।”
Congratulations #fahad for being appointed as National Youth President of NCP-SP
A lot is expected from u the activist in u should do wonders.
All The Best @FahadZirarAhmad @NCPspeaks @PawarSpeaks @supriya_sule pic.twitter.com/uvTY70nEK2 — Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) February 28, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र चुनाव से पहले शरद पवार गुट में हुए थे शामिल
आपको जानकारी दे कि फहद अहमद पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से जुड़े थे लेकिन 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने शरद पवार की पार्टी का हाथ थाम लिया था और उन्हें अणुशक्तिनगर से टिकट दिया गया था।
उनके प्रचार के लिए खुद उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने मैदान में उतरकर उनके लिए प्रचार किया था। फहद को एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक का सामना करना पड़ा, जहां वे काफी कम अंतर से हार गए। सना मलिक को 49,341 और फहद अहमद को 45,963 वोट मिले थे।
Swara bhasker husband fahad ahmad appointed president of sharad pawar party youth unit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब निजी रिश्तों ने पूजा भट्ट को बना दिया हेडलाइन क्वीन, करिश्मा कपूर से टकराव, रणवीर शौरी से किया ब्रेकअप
Feb 24, 2026 | 04:16 AMक्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














