-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sports World Including Sachin Tendulkar Paid Tribute To Lata Mangeshkar
सचिन तेंदुलकर समेत खेल जगत ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
- Written By: दिपक.पांडे

मुंबई : संगीत के साथ-साथ क्रिकेट (Cricket) को चाहने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सबसे प्रिय क्रिकेटर (Cricketer) सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) थे। जब भी सचिन मैच में शतक (Century) लगाते थे, लता उन्हें आशीर्वाद देती थीं। सचिन भी लता मंगेशकर को अपनी मां (Mother) के समान मानते थे। सचिन तेंदुलकर ने रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) जाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) के साथ शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में अंतिम संस्कार के समय उनके अंतिम दर्शन करने गए। सचिन ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मैं लता दीदी के जीवन का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया। उनके जाने से मेरा भी एक हिस्सा खोया हुआ महसूस होता है। वे हमेशा अपने संगीत के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
I consider myself fortunate to have been a part of Lata Didi’s life. She always showered me with her love and blessings. With her passing away, a part of me feels lost too. She’ll always continue to live in our hearts through her music. pic.twitter.com/v5SK7q23hs — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2022
स्वर कोकिला खो दिया
भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि लता के निधन के साथ देश ने अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। इस मुश्किल समय में उन्होंने लता के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
India lost her Nightingale today. Prayers are with Lata didi’s family as we mourn this difficult hour. Om Shanti ? — Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) February 6, 2022
टीम बस में बजते थे गाने
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्ले ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक ऐसी महान हस्ती थीं जिन्हें हर जनरेशन के लोग पसंद करते थे। चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई उनके गानों को गुनगुनाता था। धनराज ने लता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब मैं देश के लिए हाकी खेलता था तो टीम बस में लता दीदी के गानों के कैसेट बजते थे। बहुत अच्छा लगता था। जब उन्हें ‘भारत रत्न’ मिला, उसी दौरान मुझे ‘पद्मश्री’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मुझे उनसे मिलने का अवसर मिला, लता दीदी ने मुझे आशीर्वाद दिया था। भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान दिलीप वेंगसरकर विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि वे अपनी सुरीली आवाज के माध्यम से हमेशा याद रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
Sports world including sachin tendulkar paid tribute to lata mangeshkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














