- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shivsena Ubt Mlas Handed Over Evidence Of Honey Trap To The Governor
हनी ट्रैप मामले में आया नया मोड़, उद्धव के विधायकों ने राज्यपाल को सौंपे सबूत
Maharashtra Honey Trap: शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र के कथित हनी ट्रैप मामले के सबूत दिए।
- Written By: आकाश मसने

राज्पाल सीपी राधकृष्णन को पत्र सौंपते शिवसेना यूबीटी के विधायक (सोर्स: एक्स@iambadasdanve)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मातोश्री पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। इससे उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों में जबरदस्त जोश का संचार हुआ है। इसका असर सोमवार को देखने को मिला, जब शिवसेना (यूबीटी) के विधायक एवं अन्य नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने पहुंच गए।
शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल को नासिक हनी ट्रैप मामले के सबूत के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के कलंकित, भ्रष्ट और असंवेदनशील मंत्रियों एवं विधायकों को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा पत्र
विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में शिवसेना (यूबीटी) विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल से राजभवन में मिलने पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जानकारी राज्यपाल को पत्र के माध्यम से दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitaran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
BMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप
चुप हो जाओ, कैमरा चालू है! मेट्रो उद्घाटन में मंत्री ने खोला ‘जमीन’ का राज, तो फडणवीस ने ऐसे रोका! Video Viral
सत्ताधारी पक्षातील कलंकित, भ्रष्टाचारी व असंवेदनशील मंत्री व आमदार यांना तात्काळ बडतर्फ करण्याबाबत विरोधी पक्षनेते अंबादास दानवे यांच्या नेतृत्वाखाली शिवसेना – उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाच्या शिष्टमंडळांने महामहीम राज्यपाल श्री. सी. पी. राधाकृष्णन यांना आज पत्र दिले. राज्य… pic.twitter.com/JZHWoiXxZN — Ambadas Danve (@iambadasdanve) July 28, 2025
पत्र में मंत्री संजय शिरसाट, कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे, राज्य मंत्री योगेश कदम और मंत्री नितेश राणे के गंभीर मामलों की तथ्यात्मक स्थिति राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस दौरान राज्यपाल को पत्र के माध्यम से राज्य में हनी ट्रैप मामले, ठाणे बोरीवली सुरंग मामले और मीरा भाईंदर नगर निगम की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में हुई भ्रष्टाचार जैसे कई मामलों की जानकारी दी गई।
ये जनप्रतिनिध रहे उपस्थित
इस अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब, उपनेता विनोद घोसालकर, बबनराव थोरात, अशोक धात्रक, विजय कदम, नितिन नंदगांवकर, विधायक अनंत नर और महेश सावंत, मनोज जामसुतकर, विधायक मिलिंद नार्वेकर, विट्ठलराव गायकवाड़, भाऊ कोरगांवकर, सुषमाताई अंधारे, सुप्रदाताई फातरपेकर, शिवसेना उपनेता विशाखाताई राऊत, सचिव साईनाथ दुर्गे, पराग डाके, जो जी अभ्यंकर, नितिन देशमुख उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- ‘मुंबई में बनेगा महायुति का महापौर’, CM फडणवीस बोले- उद्धव-राज मिलन से फर्क…
क्या है हनी ट्रैप मामला?
कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दावा किया था कि हनी ट्रैप मामले में राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप के जरिए राज्य के महत्वपूर्ण दस्तावेज असामाजिक तत्वों के हाथ लग गए हैं। सरकार इस सब को लेकर गंभीर नहीं है और न ही इस पर वो कोई बयान देना चाहते हैं।
नाना पटोले ने दावा किया था कि राज्य के 72 से ज्यादा अधिकारी और कुछ मंत्री हनी ट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कुछ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया गया है और वह आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। सरकार इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
Shivsena ubt mlas handed over evidence of honey trap to the governor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘Dhurandhar 2’ की रफ्तार हुई धीमी, क्या अब ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना रह गया नामुमकिन?
Apr 09, 2026 | 09:18 PMबेबस हुई दुनिया! ईरान ने ‘Hormuz’ पर लगाई सख्त पाबंदी, अमेरिका-इजरायल के लिए पैदा हुई नई आफत
Apr 09, 2026 | 09:18 PMमैं 25 साल से सर्विस में हूं…CEC के सवाल पर भड़के IAS अनुराग यादव, चुनाव ड्यूटी से रातों-रात हुई छुट्टी
Apr 09, 2026 | 09:17 PM₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
Apr 09, 2026 | 09:13 PMBreaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Apr 09, 2026 | 09:01 PMबिहार का खजाना खाली? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- मुझे और राज्य के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली सैलरी
Apr 09, 2026 | 08:56 PMक्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक स्पेल, टी20 में रच दिया इतिहास, अकेले झटके 9 विकेट, 13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Apr 09, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














