चुप हो जाओ, कैमरा चालू है! मेट्रो उद्घाटन में मंत्री ने खोला 'जमीन' का राज, तो फडणवीस ने ऐसे रोका! Video Viral

Devendra Fadnavis Video Viral: मुंबई मेट्रो उद्घाटन में कैमरे के सामने खुली 'जमीन के खेल' की पोल? प्रताप सरनाईक और फडणवीस की बातचीत वायरल। जानें 10% हिस्सेदारी का पूरा सच।
A viral video from Mumbai Metro 9 inauguration captures Pratap Sarnaik discussing a "10% land offer" with CM Fadnavis. Watch how the CM reacted to the leaked chat.
देवेंद्र फडणवीस और प्रताप सरनाईक का वीडियो वायरल (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Video Viral: मुंबई में मंगलवार को मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) और मेट्रो लाइन 2 बी (डायमंड गार्डन से मंडाले) का उद्घाटन हुआ। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसमे सफर भी किया। इस मौके पर सभी के कैमरे इन नेताओं की तरफ थे। इस मौके पर इनके बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।

मीरा-भायंदर मेट्रो के उद्घाटन के दौरान देवेंद्र फडणवीस और प्रताप सरनाईक के बीच का एक निजी पल सार्वजनिक हो गया। प्रताप सरनाईक को एक स्थानीय विधायक की 30% ज़मीन की हिस्सेदारी और "10% के ऑफ़र" पर चर्चा करते हुए सुना गया, जिस पर फडणवीस ने उन्हें तुरंत चुप करा दिया।

सोशल मीडिया पर Video Viral

दरअसल, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की संपत्ति पर टिप्पणी करते हुए, सरनाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि मुख्यमंत्री साहब, मीरा भायंदर की 30 प्रतिशत जमीन मेहता की है, जिसमें से वे मुझे 10 प्रतिशत देने को तैयार हैं। हालांकि, उसी समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरनाइक को याद दिलाया कि चारों ओर कैमरे लगे हुए हैं।

सीएम फडणवीस ने चेताया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस बारे में बात मत करो, यह रिकॉर्ड हो रहा है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि हम यहां मजाक कर रहे है और रिकॉर्ड कुछ और हो जाएगा। फडणवीस ने चेताया, लेकिन इससे पहले ही यह क्लिप ऑनलाइन एक बड़ी बहस में बदल चुकी थी।

इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक संजय उपाध्याय, नरेंद्र मेहता, एमएमआरडीए आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी और मीडियाकर्मी मौजूद थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com