Breaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी

Mumbai Airport Fire: सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में मुंबई के विले पार्ले इलाके में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के अंदर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।
mumbai airport fire
घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Airport Fire: मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 बी में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। मुंबई अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर के अनुसार, आग टर्मिनल के केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। बताया जा रहा है कि आग टर्मिनल के भूतल तक ही सीमित रही। सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस और वार्ड कर्मचारी आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में मुंबई के विले पार्ले इलाके में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के अंदर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। शाम छह बजे बैठक क्षेत्र में आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले भी हो चुका है घटना

इस तरह की आग इस साल फरवरी में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अंधेरी इलाके में एक होटल में लगी थी। होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग समेत नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर इमारत के अंदर ही काबू पा लिया गया और इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बीएमसी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आग 10 मंजिला इमारत के तीन मंजिला बेसमेंट और भूतल के साथ-साथ ऊपरी मंजिलों की छत पर लगभग 1000 से 1500 वर्ग फुट के क्षेत्र में स्थित एसी यूनिट और एग्जॉस्ट डक्टिंग तक ही सीमित थी।" बयान में आगे कहा गया है कि आग लगने के कारण लगभग 70 से 80 लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित निकाल लिया।

रेलवे वर्कशॉप में में भी आग की घटना

इससे पहले 7 अप्रैल को मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में हुई, जहां रेलवे के डिब्बों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाता था। जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक कोच में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

इलाके को तुरंत खाली कराया

अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए और आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com