-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nana Patole Allegation On Bjp Neglecting Honey Trap Case Maharashtra Assembly
नाना पटोले का आरोप, भाजपा ‘हनी ट्रैप’ वाली सरकार, नहीं देना चाहती कोई जवाब
- Written By: सोनाली चावरे
Honey Trap Case: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब ‘हनी ट्रैप वाली सरकार’ के नाम से जानी जा रही है। सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता नाना पटोले (pic credit; social media)
Honey Trap Case: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में सामने आया हनी ट्रैप कांड सिर्फ सतह पर दिख रही बात नहीं है, इसकी जड़ें गहरी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हनी ट्रैप के जरिए राज्य के महत्वपूर्ण दस्तावेज असामाजिक तत्वों के हाथ लग गए हैं। मैं किसी को बदनाम नहीं करना चाहता। लेकिन सरकार इस सब को लेकर गंभीर नहीं है और न ही इस पर वो कोई बयान देना चाहते हैं।
पटोले ने आगे कहा, राज्य के 72 से ज्यादा अधिकारी और कुछ मंत्री हनी ट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कुछ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया गया है और वह आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। सरकार इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इसीलिए मैंने आज विधानसभा में यह मुद्दा उठाया।
हनी ट्रैप कांड से गोपनीय जानकारी लीक
नाना पटोले ने चेतावनी दी कि यदि हनी ट्रैप कांड के दौरान गोपनीय और संवेदनशील जानकारी लीक हुई तो यह राज्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने यह मामला कई बार विधानसभा में उठाया है, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बुधवार को भी हमने यह मुद्दा सदन में उठाया था, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को तत्काल जवाब देने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार अध्यक्ष की बात तक नहीं सुन रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
यह भी पढ़ें- हनीट्रैप मामले में विधानसभा में मचा बवाल, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
भाजपा हनी ट्रैप वाली सरकार
नाना पटोले ने कहा, यह सरकार अब ‘हनी ट्रैप वाली सरकार’ के नाम से जानी जा रही है। पूरी की पूरी प्रणाली ही संदेह के घेरे में है। हम सरकार से बार-बार जवाब मांग रहे हैं लेकिन, उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास एक पेन ड्राइव में इस पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्य मौजूद हैं।
नाना पटोले ने कहा कि हम किसी का निजी चरित्र हनन नहीं करना चाहते, इसलिए अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन, अगर सरकार चुप रही और कोई कार्रवाई नहीं की, तो विपक्ष इसे जनता के सामने लाने को मजबूर होगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील की। (News Source- आईएएनएस)
Nana patole allegation on bjp neglecting honey trap case maharashtra assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












