- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt And Mns Targeted Bjp Over Bullet Train Project
गठबंधन की सुगबुगाहट: शिवसेना (UBT) और मनसे मिलकर कर रही भाजपा को ‘ट्रोल’, बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर किया मिलकर वार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पार्टी (भाजपा) के जोर देने पर कार्यान्वित हो रही है
- Written By: आंचल लोखंडे

शिवसेना (UBT) और मनसे मिलकर कर रही भाजपा को 'ट्रोल' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई:शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पार्टी (भाजपा) के जोर देने पर कार्यान्वित हो रही है जबकि इसके लिए निर्धारित धन उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाना चाहिए। बता दें कि ठाणे जिले में सोमवार सुबह व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ वाली 2 लोकल ट्रेन से गिरकर 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।
दोनों दलों ने इस दुर्घटना के लिए रेलवे प्रशासन की आलोचना की। पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग वातानुकूलित (एसी) ट्रेन या बुलेट ट्रेन में यात्रा नहीं करने वाले थे।
ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए
उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि नियमित लोकल ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए जबकि एसी लोकल ट्रेनों के आवागमन फेरे बढ़ा दिए गए। संजय राउत ने आरोप लगाया कि बुलेट ट्रेन और हाई-स्पीड ट्रेन गुजरात के लिए हैं, मुंबई के मराठी मानुष के लिए नहीं। ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई जानी चाहिए। मुंबई का सारा बजट बुलेट ट्रेनों के लिए दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission, अमित शाह ने किया बड़ा वादा
एमवीए की एकता की बड़ी परीक्षा, राज्यसभा सीट पर एमवीए में खींचतान, शिवसेना (उबाठा) बनाम कांग्रेस
राज्यसभा का रण: एक सीट हमारी है, आदित्य ठाकरे के बयान से एमवीए में मची खलबली, 16 मार्च को होगा फैसला
तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में 5वीं सीट का क्या है नंबर गेम, किस रणनीति से NDA को मात देगी RJD?
तत्काल सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की मांग
बता दें कि मनसे सेना ने ठाणे रेलवे स्टेशन तक विशाल विरोध मार्च निकाला, जिसमें रेलवे प्रशासन की कथित निष्क्रियता की निंदा की गई तथा तत्काल सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की मांग की इस वक्त की गई। पार्टी की ठाणे इकाई के अध्यक्ष अविनाश जाधव ने रेलवे प्रशासन पर सेवाओं में सुधार के लिए झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया और मांग की कि भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
उन्होंने सवाल किया कि यदि रेलवे जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर पुल बना सकता है, जिसे इंजीनियरिंग की उपलब्धि माना जा रहा है, तो वह रेल सेवाओं में सुधार क्यों नहीं कर सकता?
मुंबई के लिए एक स्वतंत्र रेलवे बोर्ड की भी मांग
अविनाश जाधव ने सिधे तौर पर मुंबई के लिए एक स्वतंत्र रेलवे बोर्ड की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना केवल भाजपा के जोर देने पर ही शुरू की जा रही है। इसके बजाय इस धन को लोकल ट्रेनों को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाना चाहिए।
यह फिजूलखर्ची है, जिससे मुंबई को कोई लाभ नहीं हो रहा है। ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे अधिकारियों को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जिसमें अत्यावश्यक मांगों की सूची शामिल है। जाधव ने भीड़ को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि 8 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे “मनसे स्टाईल” में और अधिक तीव्र आंदोलन करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shiv sena ubt and mns targeted bjp over bullet train project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल
Mar 02, 2026 | 10:49 PMईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे से हड़कंप, कहा- सड़कों पर उतरे जनता
Mar 02, 2026 | 10:23 PMलातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Mar 02, 2026 | 10:13 PMPCB लेगा यू-टर्न? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना लिया जा सकता है वापस, बोर्ड में इसको लेकर चल रही बहस
Mar 02, 2026 | 09:59 PMईरान जंग के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, करीब 4 दशक बाद पहली बार परमाणु जखीरा बढ़ाने का ऐलान
Mar 02, 2026 | 09:54 PMIND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Mar 02, 2026 | 09:27 PMभद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM














