- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Aaditya Thackeray On Mumbai Attacks Accused Tahawwur Rana Hanged Publicly
तहव्वुर राणा को फांसी देने सभी पार्टियां हुई एक! आदित्य ठाकरे ने बताई अपनी मंशा, बोले- भारत आतंकवाद पर…
मुंबई 26/11 आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को सजा दिलाने की मांग उठ रही है। इस मामले में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है। आदित्य ने कहा है कि इस फैसले पर सभी पार्टियों की राय एक है।
- Written By: प्रिया जैस

तहव्वुर राणा मामले पर बोले आदित्य ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर राणा को भारत में लाने के बाद एनआईए उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच देश में तहव्वुर राणा को फांसी देने की मांग की उठ रही है। इस पर विपक्ष ने भी समर्थन दिया है। शिवसेना यूबीटी ने भी तहव्वुर राणा को फांसी देने की मांग की है। यूबीटी का कहना है कि राणा को वहीं मुंबई के चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। संजय राउत ने तो कुलभूषण जाधव को वापस लाने की मांग भी रखी है।
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ” उस आतंकवादी को जल्द से जल्द वहीं फांसी पर लटकाया जाना चाहिए जहां 26/11 हुआ था। इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती। मुझे यकीन है कि सभी दलों की राय एक जैसी है। उसे सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाया जाना चाहिए ताकि दुनिया देख सके कि भारत आतंकवाद पर बातचीत नहीं करेगा।”
आदित्य ठाकरे ने की मांग
#WATCH | Mumbai | On 26/11 Mumbai attacks accused Tahawwur Rana’s extradition to India, Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray says, “… That terrorist should be hung where 26/11 took place, as soon as possible… There can be no negotiation on this. I am sure all parties are… pic.twitter.com/qjoPsWlYcK — ANI (@ANI) April 11, 2025
सांसद संजय राउत का बयान
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी। राणा को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराने के बाद भारत लाया गया और फिर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Tahawwur Rana पर कनाडा मेहरबान? आतंकी साजिश के आरोपी की नागरिकता छीनने में क्यों अटका है कनाडा? ये है वजह
शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज
‘मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं…’, जानें संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया का नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। इससे कई दिन से जारी इन अटकलों पर विराम लग गया कि उसे कब और कैसे प्रत्यर्पित किया जाएगा। राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाए। जाधव को 2016 में गिरफ्तार कर लिया गया था और कथित जासूसी के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
राणा भारत प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं
राउत ने कहा कि राणा भारत प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाए।
Shiv sena ubt aaditya thackeray on mumbai attacks accused tahawwur rana hanged publicly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
May 16, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














