नेपाल में Gen-Z की आग के पीछे किसका हाथ? महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा दावा, इस मुल्क का लिया नाम

Gen Z Protest in Nepal: नेपाल में हुए प्रदर्शन पर मंत्री और शिंदे गुट के नेता योगेश कदम ने कहा कि नेपाल पर चीन का इंफ्ल्यूएन्स एक ऐसा एंगल है जिसपर विचार होना चाहिए।
Nepal Protest
नेपाल में Gen Z की खूनी क्रांति (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Nepal Violence:  नेपाल में भड़की हिंसा को जोड़ते हुए भारत में भी सोशल मीडिया पर कई तरह के झूठे मैसेज फैलाए जा रहे हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरीके के ऐसे मैसेज जो कि लोगों में द्वेष या फिर अशांति का निर्माण करे उसे रोकने का काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह की हिंसा खड़ा करने का प्रयास करना या फिर गलत मैसेज या अफवाह फैलाकर अशांति लाने का प्रयास करने वाले जो घटक होते हैं, उनपर हमारी कड़ी नजर होती है।

नेपाल को लेकर योगेश कदम का आकलन

उन्होंने आगे कहा, "केंद्र और राज्य की सोशल मीडिया पॉलिसी काफी कड़ी है। हमारी साइबर सेल मजबूत है। हमने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने नहीं दिया, उसे बीच में ही कट ऑफ कर दिया है।" योगेश कदम ने अपना आकलन लगाते हुए ये भी कहा कि नेपाल में हुई हिंसा को देखते हुए उसमें चाइना के इंफ्ल्यूएन्स को भी देखना चाहिए।

चाइना का इंफ्ल्यूएन्स

शिवसेना नेता ने कहा, "यह नेपाल में क्यों हुआ यह समझना बहुत ज़रूरी है। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मेरी कुछ पीएचडी है, लेकिन नेपाल पर चाइना का इंफ्ल्यूएन्स एक ऐसा एंगल है जिसपर विचार होना चाहिए। सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन करना कोई भी प्रियोर इन्फॉर्मेशन दिए बिना, मेरे ख्याल से बेहद कड़ा फैसला था।''

मंत्री योगेश कदम ने आगे कहा,"सोशल मीडिया एक संपर्क रखने के लिए कम्युनिकेशन का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। मेरे खयाल से ऐसे निर्णय जब होते हैं तब बिल्कुल अनरेस्ट होता है। यह मेरा एनालिसिस है कोई पॉलिटिकली या जानकारी के आधार पर नहीं बोल रहा हूं, लेकिन मेरा जो मानना है वो ऐसा है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com