-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rohit Pawar Aaditya Thackeray Meet Sra Office 5000 Crore Land Controversy
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
- Written By: अनिल सिंह
Rohit Pawar Aaditya Thackeray Meeting: SRA कार्यालय में मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे। रोहित पवार ने 5000 करोड़ की जमीन बिल्डर को देने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।

आदित्य ठाकरे और रोहित पवार (फोटो क्रेडिट-X)
Rohit Pawar Aaditya Thackeray SRA Meet: मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के बांद्रा कार्यालय में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे की अचानक मुलाकात हो गई। दोनों युवा नेता अलग-अलग जनसमस्याओं और एसआरए से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे थे।
इस संयोगवश हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) महेंद्र कल्याणकर से मुलाकात की और मुंबई में 5 से 10 वर्षों से अटकी पड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं व अन्नाभाऊ साठे स्मारक से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुंबई झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरणाचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर साहेब यांच्यासोबत बैठक घेऊन मुंबईतील विविध भागातील झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरणाशी संबंधित विविध विषयांवर त्यांच्याशी सविस्तर चर्चा केली आणि हे प्रश्न मार्गी लावण्याची मागणी केली. तसंच एसआरए प्रकल्पात… pic.twitter.com/OpbQzPBbpb — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) August 3, 2026
5,000 करोड़ की जमीन बिल्डर को देने का गंभीर आरोप
एसआरए सीईओ से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक रोहित पवार ने एसआरए प्रशासन और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ली स्थित एट्रिया मॉल के पास नालों व एसटीपी (STP) और बगीचों के लिए आरक्षित 10,000 वर्ग फुट जमीन को अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर बिल्डर को सौंप दिया।
रोहित पवार के मुताबिक, इस जमीन की मौजूदा बाजार कीमत लगभग 5,000 करोड़ है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में संलिप्त दो कार्यकारी अभियंताओं (मितकर और पाटिल) को निलंबित करने का आदेश फरवरी में ही दिया था, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
ये भी पढ़ें- मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज
5 से 10 साल से बकाया किराए और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
रोहित पवार ने एसआरए सीईओ के सामने प्रमुखता से मांग उठाई कि जिन झुग्गीवासियों की परियोजनाएं पिछले 5 से 10 वर्षों से रुकी हुई हैं, उनका बकाया किराया बिल्डरों से तत्काल वसूला जाए। उन्होंने बताया कि किराया न मिलने से आम नागरिक दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखा गया है। रोहित पवार ने एसआरए आयुक्त को दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
आदित्य ठाकरे और रोहित पवार की साझा रणनीति
बैठक के दौरान आदित्य ठाकरे और रोहित पवार ने अन्नाभाऊ साठे स्मारक के आसपास फैली झुग्गी बस्ती के निवासियों के समुचित पुनर्वास को लेकर भी अधिकारियों से बात की। दोनों नेताओं ने मांग की कि स्मारक परिसर की जमीन का अधिग्रहण कर वहां के रहवासियों को उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर एसआरए के तहत पक्के मकान दिए जाएं। एसआरए कार्यालय में दोनों विपक्षी नेताओं की इस एकजुटता और साझा रुख ने मुंबई के पुनर्विकास मुद्दों पर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी दबाव बना दिया है।
Rohit pawar aaditya thackeray meet sra office 5000 crore land controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMमालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का
Aug 07, 2026 | 10:33 PMक्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Aug 07, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM













