-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Love And War Climax Shoot Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
- Written By: सोनाली झा
Love And War Update: 'लव एंड वॉर' अपने अंतिम शूटिंग शेड्यूल में पहुंच गई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल क्लाइमैक्स के लिए दो बड़े वॉर सीक्वेंस और भव्य डांस नंबर शूट करेंगे।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Love And War Shooting Update: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म साल 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। लंबे समय से चल रही शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मेकर्स फिल्म के सबसे अहम हिस्से यानी क्लाइमैक्स की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का आखिरी शेड्यूल 3 अगस्त से शुरू होगा और इसे अगस्त के अंत तक पूरा करने की योजना है। इसी शेड्यूल में फिल्म के दो बड़े वॉर सीक्वेंस और भव्य डांस नंबर शूट किए जाएंगे, जो कहानी के क्लाइमैक्स को और प्रभावशाली बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का फाइनल शेड्यूल मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम्स में शूट किया जाएगा।
मुंबई में होगा क्लाइमैक्स की शूटिंग
संजय लीला भंसाली चाहते हैं कि 31 अगस्त तक पूरी शूटिंग समाप्त कर ली जाए, क्योंकि इसके बाद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अपने-अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि शूटिंग में हुई देरी के कारण फिल्म की रिलीज डेट पहले ही आगे बढ़ चुकी है। अब पूरी टीम अगस्त का महीना केवल ‘लव एंड वॉर’ को समर्पित कर रही है ताकि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम समय पर शुरू किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
टॉक्सिक विवाद पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं- ये बहुत घिनौना है
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा
50 स्टंट परफॉर्मर्स और 350 जूनियर आर्टिस्ट होंगे शामिल
फिल्म के क्लाइमैक्स को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों वॉर सीक्वेंस में करीब 50 स्टंट परफॉर्मर्स और 300 से 350 जूनियर आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे। इन बड़े एक्शन दृश्यों को बेहतरीन बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने लगभग 10 दिनों की रिहर्सल भी तय की है। इसके अलावा फिल्म में दो शानदार डांस नंबर भी शूट किए जाएंगे, जिनमें से एक क्लाइमैक्स का अहम हिस्सा होगा।
रणबीर कपूर के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में जुट जाएंगे। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
Love and war climax shoot ranbir kapoor alia bhatt vicky kaushal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
Aug 03, 2026 | 04:19 PMछत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना
Aug 03, 2026 | 04:14 PMखतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना का दर्दनाक एक्सीडेंट, खुद दिखाई चोट और खून से सनी पीठ
Aug 03, 2026 | 04:14 PMRaksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Aug 03, 2026 | 04:11 PM15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
Aug 03, 2026 | 04:09 PMExplainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
Aug 03, 2026 | 04:05 PMचने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
Aug 03, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














