- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rickshaw Taxi Drivers Will Get Relief Try To Reach Out To Common People Before Elections
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मिलेगी राहत, चुनाव के पहले आम लोगों को साधने की कोशिश
- Written By: प्रभाकर दुबे

फाइल फोटो
मुंबई: बढ़ती ईंधन की कीमतों और मुद्रास्फीति के बीच रिक्शा-टैक्सी चालकों (Rickshaw-Taxi Drivers) और आम नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बजट (Budget ) में वित्त मंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) पर वैट (VAT) घटाने का एलान कर आम मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है।
नेचुरल गैस पर लगने वाले वैट को 13.5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है। आगामी महानगरपालिका चुनावों (Municipal Elections) को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का फायदा मुंबई सहित अन्य शहरों के लाखों रिक्शा-टैक्सी चालकों के अलावा पाइपलाइन रसोई गैस धारकों को होगा।
10 प्रतिशत घटेगी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें
वैट घटाने के इस निर्णय से सीएनजी-पीएनजी की कीमतें की कीमतें 10 प्रतिशत तक घट जाएंगी। इसका सीधा लाभ आम रिक्शा टैक्सी चालकों को ज्यादा होगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के राजस्व में लगभग 800 करोड़ रुपए की कमी आएगी, हालांकि आम जनता को इसका काफी फायदा होने वाला है। पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक गैस का उपयोग सबसे ज्यादा शहरों में रिक्शा-टैक्सी चालक करते हैं, इसके अलावा मुंबई और आसपास के शहरों में घरेलू स्तर पर पीएनजी का उपयोग हो रहा है। अब वैट में प्रस्तावित कटौती से आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Western Railway ने चलाईं 266 होली स्पेशल ट्रेनें, 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिली राहत
Middle East Crisis: दुबई से मुंबई लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा रहा भारत वापसी का उनका सफर
रिक्शा-टैक्सी यूनियन ने किया स्वागत
सीएनजी पर वैट घटाने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया है। मुंबई मेंस टैक्सी यूनियन के नेता ए.एल.क्वाड्रोस के अनुसार यह काफी राहत भरा कदम है। संघर्ष रिक्शा यूनियन के प्रमुख सलाहकार और बजाज ऑटो के डीलर सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने लाखों गरीब रिक्शा टैक्सी चालकों को बड़ी राहत देने का काम किया है। सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ई-वाहनों को भी बढ़ावा दे रही है।
महंगाई से कुछ राहत मिलेगी
संघर्ष रिक्शा यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल में आम रिक्शा टैक्सी चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार के इस निर्णय से महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।
Rickshaw taxi drivers will get relief try to reach out to common people before elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














