-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Raj Thackeray Uddhav Thackeray Alliance Mns Condition Aditya Thackeray Maharashtra Politics Mumbai
MNS ने उद्धव ठाकरे के सामने रखी बड़ी शर्त, गठबंधन करना है तो आदित्य ठाकरे से कहिए…
- Written By: सोनाली चावरे
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच प्रकाश महाजन ने उद्धव ठाकरे के सामने बड़ी शर्त रख दी है।

मनसे ने गठबंधन से पहले रखी शर्त
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सीनियर नेता प्रकाश महाजन ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन पर बात बनने से पहले एक बड़ी शर्त रख दी है। प्रकाश महाजन का कहना है कि अगर शिवसेना यूबीटी मनसे के साथ आना चाहती है तो आदित्य ठाकरे आगे आएं और खुद आकर राज ठाकरे से मिलें।
प्रकाश महाजन अपनी इस शर्त के पीछे की वजह भी बताई। उनका कहना है कि अगर राज ठाकरे से गठबंधन को लेकर बात करनी है तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को किसी ऊंचे पद के नेता को मनसे प्रमुख के पास भेजना होगा। अगर उद्धव ठाकर किसी जूनियर नेता को आगे बढ़ाएंगे तो राज ठाकरे भी किसी जूनियर नेता को ही भेजेंगे।
राज ठाकरे के विचारों को समझें आदित्य ठाकरे
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मनसे नेता ने कहा कि अगर वाकई गठबंधन होना है तो आदित्य ठाकरे को आगे आकर राज साहेब के विचारों को समझना चाहिए। अगर आदित्य ठाकरे बातचीत के लिए जाते हैं तो दोनों पक्ष गंभीरता को समझेंगे।
बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। दो दिन पहले आदित्य ठाकरे ने कहा था कि अगर कोई महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए साथ आना चाहता है तो हम उन्हें भी साथ लेकर चलेंगे।
दोनों भाइयों का साथ आना गलत नहीं
वहीं, प्रकाश महाजन ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक रूप से अलग हुए ठाकरे भाइयों के एक साथ आने के प्लान में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि मनसे ने साल 2014 और साल 2017 में यह कोशिश की थी।
क्या कहा था उद्धव और राज ठाकरे ने
चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बयानों से ये अटकलें तेज हो गई थीं कि दोनों वापस एकसाथ आना चाहते हैं। उनके बयानों से संकेत मिला था कि वे ‘छोटे-मोटे मुद्दों’ को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग 20 साल के कटु अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि मराठी मानुस (मराठी भाषी लोगों) के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां पीछे छोड़कर आगे बढ़ने को तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को तरजीह न दी जाए।
Raj thackeray uddhav thackeray alliance mns condition aditya thackeray maharashtra politics mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMLord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














