- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Raj Thackeray Attack On Eknath Shinde Balasaheb Thackeray Legacy
आखिर शिंदे, बालासाहेब के उत्तराधिकारी कैसे बन सकते हैं? राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर प्रहार
Raj Vs Shinde Political Clash: राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला किया। पोस्ट में पूछा-शिंदे खुद को बालासाहेब का उत्तराधिकारी कैसे बता सकते हैं?
- Written By: आंचल लोखंडे

राज का शिंदे पर प्रहार -बोले, ठाकरे के उत्तराधिकारी कैसे? (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: शिवसेना प्रमुख (दिवंगत) बालासाहेब ठाकरे की सोमवार को पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में बने बालासाहेब के स्मृति स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और बालासाहेब के पुत्र उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। स्मृति स्थल पर पहुंचने से पहले, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा कर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अप्रत्यक्ष रूप से तीखा प्रहार किया।
पोस्ट में राज ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि “बालासाहेब की छवि चुरा कर खुद को उनके हिंदुत्ववादी विचारों का उत्तराधिकारी बताने वालों पर मुझे हंसी आती है।” राज ने सवाल उठाया कि आखिर शिंदे, बालासाहेब के उत्तराधिकारी कैसे बन सकते हैं?
हिंदू पहचान स्थापित करने का काम बालासाहेब ने किया
राज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज शिवसेना के संस्थापक, हिंदू हृदयसम्राट और मेरे चाचा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। उन्होंने भाषाई पहचान के आधार पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया और उससे एक राजनीतिक दल की स्थापना हुई। बाद में, जातीय पहचान की राजनीति के बढ़ते दौर में और भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमंडलवाद के प्रसार से पहले, हिंदू पहचान स्थापित करने का काम भी बालासाहेब ने किया। लेकिन वे हिंदुओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में नहीं देखते थे।यह उनके लिए पहचान और धर्म के प्रति प्रेम का विषय था।”
सम्बंधित ख़बरें
Ladki Bahin Yojana: eKYC की डेडलाइन अब 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दी बड़ी राहत
राजुरा लघु प्रकल्प विवाद गहराया, प्रभावित किसानों से सांसद ने की बैठक
बेमौसम बारिश से कुरखेड़ा तहसील में फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
अहिल्यानगर के राहाता में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से किसान की मौत, 9 गायों की भी गई जान
बालासाहेब की स्मृति को श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री शिंदे पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए राज ने लिखा, “सुनने-पढ़ने के अभाव के कारण वे (शिंदे) न तो बालासाहेब को जानते हैं और न ही प्रबुद्धजनों को। उन्हें अंदाजा ही नहीं कि बालासाहेब के विचार कितने व्यापक और समृद्ध थे।” राज ने आगे लिखा कि “जब राजनीति को सिर्फ सत्ता पाने और सत्ता मिलने के बाद मनमानी करने का जरिया समझ लिया गया है, ऐसे समय में पहले समाजसेवा और फिर राजनीति की नीति के प्रणेता बालासाहेब की स्मृति में मनसे की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।”
बेटे की हार से नाराज़?
माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बेटे अमित ठाकरे की हार की वजह से राज ठाकरे, डिप्टी सीएम शिंदे से नाराज़ हैं। शिवसेना में बगावत के समय राज ने शिंदे का अप्रत्यक्ष समर्थन किया था और लोकसभा चुनाव 2024 में उनके उम्मीदवारों का प्रचार भी किया। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव 2024 में शिंदे ने माहिम सीट से अमित ठाकरे के मुकाबले अपने तत्कालीन विधायक सदा सरवणकर को उतारा।
बीजेपी के तत्कालीन मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने अमित के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी, लेकिन शिंदे नहीं माने। नतीजन न अमित जीत पाए, न सरवणकर। इससे राज ठाकरे की काफी किरकिरी हुई और माना जा रहा है कि वे अमित की हार का ठीकरा शिंदे पर फोड़ते हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
राज देरी से पहुंचे
बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे पहले स्मृति स्थल पर पहुंच गए थे और राज ठाकरे का इंतजार करते रहे। राज के पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।बीमार होने के बावजूद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत भी बालासाहेब की समाधि पर अभिवादन करने पहुंचे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख नवनाथ बन ने कहा, “राज ठाकरे शायद अपनी याददाश्त खो चुके हैं। बालासाहेब ने अपने हिंदुत्ववादी विचारों के लिए कभी राजनीतिक लाभ-हानि की परवाह नहीं की। राज भूल गए हैं कि उनके कट्टर हिंदुत्ववादी रुख के कारण उनका वोट देने का अधिकार भी छीन लिया गया था। उनकी याददाश्त अच्छी है, लेकिन बालासाहेब की हिंदुत्ववादी नीति के मामले में शायद उनकी याददाश्त कमजोर पड़ गई है।”
Raj thackeray attack on eknath shinde balasaheb thackeray legacy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘खौफ’ में अमेरिका! White House के नीचे Trump की ‘सीक्रेट तैयारी’, राष्ट्रपति के इस प्रोजेक्ट से थर्राई दुनिया
Apr 01, 2026 | 05:35 PMमहाभारत का वो योद्धा जिसे मिला कम सम्मान, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 01, 2026 | 05:34 PMFIFA World Cup 2026 के लिए इराक ने किया क्वालीफाई, 40 साल बाद टीम खेलेगी फुटबॉल वर्ल्ड कप
Apr 01, 2026 | 05:34 PMमहायुति सरकार के मंत्री मंत्रालय से गायब! बंगलों में फाइलों का अंबार; क्या अफसरों के हाथ में है राज्य की कमान?
Apr 01, 2026 | 05:33 PMमुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?
Apr 01, 2026 | 05:31 PMCricket South Africa Central Contract: बर्गर-मिलर बाहर तो ब्रेविस और बॉश की हुई एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
Apr 01, 2026 | 05:26 PMLadki Bahin Yojana: eKYC की डेडलाइन अब 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दी बड़ी राहत
Apr 01, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM













