-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Chhaava 2 Sequel Update Vicky Kaushal Laxman Utekar Shahu Maharaj Story
मुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Vicky Kaushal Chhaava Sequel: विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ के बाद अब इसके सीक्वल की चर्चा तेज है। कहा जा रहा है कि अगली फिल्म शाहूजी महाराज की कहानी पर आधारित हो सकती है।

छावा फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Chhaava Part 2 Update: बीते साल रिलीज हुई छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश किया गया था। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की इस पीरियड ड्रामा ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड कायम किए।
‘छावा 2’ को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म की अपार सफलता के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ‘छावा 2’ की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल और लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर साथ आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह जोड़ी एक और ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करती नजर आएगी।
इस बार बदल सकता है कहानी का फोकस
जहां पहली फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी, वहीं ‘छावा 2’ में कहानी का फोकस बदल सकता है। सूत्रों के अनुसार, अगली फिल्म में उनके बेटे शाहूजी महाराज की जिंदगी को दिखाया जा सकता है। यह बदलाव दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा, क्योंकि इससे मराठा इतिहास के एक और महत्वपूर्ण अध्याय को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
कौन थे शाहूजी महाराज?
आपको बता दें कि शाहूजी महाराज मराठा साम्राज के प्रमुख शासकों में से एक थे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के पौत्र और छत्रपति संभाजी महाराज के पुत्र थे। उनका बचपन आसान नहीं था, उन्हें मुगलों की कैद में रहना पड़ा। लेकिन औरंगजेब की मृत्यु के बाद उन्हें स्वतंत्रता मिली और उन्होंने मराठा साम्राज्य की कमान संभाली। उनके शासनकाल में साम्राज्य को स्थिरता और विस्तार मिला।
ये भी पढ़ें- ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर लटक रही तलवार! क्या 2 महीने में ही बंद हो जाएगा शो? शिल्पा शिंदे फैंस हुए हैरान
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
फिलहाल ‘छावा 2’ को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं और मेकर्स की ओर से कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए यह साफ है कि अगर इसका सीक्वल बनता है, तो यह दर्शकों के लिए किसी बड़े सिनेमाई अनुभव से कम नहीं होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेकर्स कब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान करते हैं।
Chhaava 2 sequel update vicky kaushal laxman utekar shahu maharaj story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












