- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Rajura Small Project Controversy Deepens Mp Holds Meeting With Affected Farmers
राजुरा लघु प्रकल्प विवाद गहराया, प्रभावित किसानों से सांसद ने की बैठक
पुनर्वास के मुद्दे पर किसान और प्रशासन के बीच चर्चा, सांसद बलवंत वानखेड़े की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

Amravati News: चांदूर बाजार तहसील के अंतर्गत निर्माणाधीन राजुरा लघु परियोजना पिछले 13 वर्षों से विवादों के घेरे में है। वर्ष 2013 से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट पुनर्वास और मुआवजे की मांगों को लेकर अब भी अधर में लटका हुआ है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर सांसद बलवंत वानखेड़े ने परियोजना प्रभावित किसानों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राज्य सरकार द्वारा 2013 से अब तक पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। लघु प्रकल्प संघर्ष समिति के बैनर तले किसान पिछले कई वर्षों से आंदोलन और आमरण अनशन कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से परियोजना का काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
हाल ही में 27 मार्च को सरपंच राहुल वाटाने के नेतृत्व में किसानों ने रिद्धपुर में गेट निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी थी, जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बैठक में उपस्थित जल संसाधन विभाग की कार्यकारी अभियंता अश्विनी राउत ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 173 किसानों को मुआवजे के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान; सीपी राकेश ओला बोले, अनुभव रहेगा विभाग का मार्गदर्शक
Ahilyanagar Pond Drowning: सोनई गांव के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Vasai Murder Case: वसई हत्याकांड में टैटू ने खोला सिर कटे शव का राज, 8 घंटे में पकड़ा गया कातिल दोस्त
अप्रैल महीने में राशन में मिलेगा तिगुना अनाज, बारबार राशन दुकानों में जाने की नहीं होगी जरूरत
विभागीय आयुक्त की ओर से पुनर्वास का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। विभाग लगातार शासन के साथ पत्र व्यवहार कर रहा है ताकि इस मसले को जल्द सुलझाया जा सके। अधिकारियों की समझाइश के बावजूद प्रकल्प ग्रस्त किसान अपनी मांग पर अडिग रहे।
उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक पुनर्वास का मुद्दा पूरी तरह हल नहीं होता, तब तक परियोजना का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सांसद वानखेड़े ने भी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
विवाद को सुलझाने के लिए 1 अप्रैल को चांदूर बाजार तहसील कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उपविभागीय अधिकारी बलवंत अरखराव और मोर्शी के तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी संघर्ष समिति के किसानों के साथ चर्चा की।
अश्विनी राउत, कार्यकारी अभियंता, जल संसाधन विभाग, अमरावती ने कहा कि पुनर्वास के लिए राज्य सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मुंबई में अधिवेशन के दौरान भी इस पर चर्चा हुई है। मेरी किसानों से विनती है कि वे निर्माण कार्य न रोकें, क्योंकि काम रोकना समाधान नहीं है।
Rajura small project controversy deepens mp holds meeting with affected farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEIPL 2026 DC vs LSG Live Score: आज राजधानी वालों की परिक्षा नवाबों के शहर में, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 01, 2026 | 06:43 PMईरान को ‘उत्तर कोरिया’… Trump के संबोधन से पहले बोले मार्को रुबियो, अमेरिकी सेना ने हासिल किया लक्ष्य
Apr 01, 2026 | 06:38 PMअसम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप
Apr 01, 2026 | 06:36 PMमहाराष्ट्र में सफर हुआ महंगा: एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी, अब होगा सिर्फ डिजिटल पेमेंट
Apr 01, 2026 | 06:35 PMकुरखेड़ा में जंगली हाथियों का तांडव; मक्का और धान की फसलों को किया बर्बाद; दहशत में किसान, मुआवजे की मांग
Apr 01, 2026 | 06:31 PMमनोरंजन में खोकर जिंदगी मत बिगाड़ो, राधा-राधा जप लो बदलेगी किस्मत
Apr 01, 2026 | 06:30 PMमुंबई-ठाणे में ट्रैफिक का टेंशन खत्म! घोडबंदर रोड पर दौड़ेगी हाईटेक पॉड टैक्सी, एकनाथ शिंदे ने दी खुशखबरी
Apr 01, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














