- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rahul Gandhi In Dharavi Project Interact With Businessmen In Mumbai Today Target Adani
Rahul Gandhi: धारावी प्रोजेक्ट में अब राहुल की एंट्री, मुंबई में आज कारोबारियों से साधेंगे संवाद, अडाणी पर होगा वार
- Written By: प्रिया जैस
धारावी पुनर्वास परियोजना को लेकर चल रही सियासी गहमागहमी के बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इसमें एंट्री होने जा रही है। वे गुरुवार को मुंबई पहुंच रहे हैं। वे धारावी का दौरा करेंगे और कारोबारियों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी का धारावी दौरा (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट में आज राहुल गांधी भी एंट्री करने जा रहे है। इस प्रोजेक्ट का ठेका अडाणी समूह को दिया गया है। राहुल पहले से इस मुद्दे को लेकर हमलावर रहे हैं। इसलिए वे अडाणी पर वार कर सकते हैं। राहुल गांधी ऐसे समय पर मुंबई दौरे पर आ रहे हैं, जब राज्य का बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन मुंबई आए थे। बीकेसी में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने धारावी प्रोजेक्ट को लेकर अडाणी और बीजेपी को घेरा था। राहुल ने कहा कि धारावी का भविष्य सेफ नहीं है। इस प्रोजेक्ट से धारावी की जनता को नुकसान होगा।
उन्होंने एक पोस्टर निकाला, जिसमें धारावी का नक्शा बना था। इसे दिखाते हुए राहुल ने कहा था कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में चली जाए, अनुमान है कि एक अरबपति को एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसे लेकर बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस की ओर से अडाणी को दिए गए ठेके की पोल खोली थी। अब राहुल के धारावी में दाखिल होने के बाद फिर धारावी को लेकर सियासी घमासान छिड़ने के आसार हैं।
एशिया का सबसे बड़ा घोटालाः वर्षा गायकवाड
अभी हाल में कांग्रेस पार्टी की सांसद व मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने धारावी प्रोजेक्ट को एशिया का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए केंद्र और महायुति सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इससे अडाणी को 1.5 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा होगा, जबकि धारावी वासियों के साथ अन्याय होगा। लगभग 70 हजार से भी कम धारावी वासियों का पुनर्वास वहीं पर होगा और बाकियों को मुंबई से बाहर भेज दिया जाएगा। यह अडाणी का वैभव विकास और धारावी का विनाश है, लेकिन मोदी सरकार चुप है। यह लड़ाई धारावी वासियों और मुंबई के अस्तित्व की है। कांग्रेस पार्टी यह संघर्ष जारी रखेगी। शिवसेना (यूबीटी) इस प्रोजेक्ट को लेकर अडाणी के विरोध में है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
क्या है धारावी प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट के लिए अडाणी ग्रुप ने 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टेंडर जीता था। साल 1999 में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन ने पहली बार धारावी को रिडेवलप करने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 2003-04 में राज्य सरकार धारावी का रिडेवलपमेंट प्लान लेकर आई। धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट 20 हजार करोड़ रुपये का है और इसके 17 साल में पूरा होने की उम्मीद है। यहां रहने वाले लोगों को 7 साल में पक्के घरों में बसाने का टारगेट है इस पूरे प्रोजेक्ट में 1 करोड़ वर्ग फीट से ज्यादा की जमीन आएगी।
धारावी की 95% झोपड़ियां 300 वर्ग फुट से छोटी
मुंबई एशिया की सबसे बड़ी और घनी आबादी वाली झोपड़पट्टी धारावी में करीब 84,000 झोपड़ियों का नंबरिंग और 53,000 से अधिक घरों का सर्वेक्षण धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) ने पूरा कर लिया है। इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 95% घर, दुकानें और व्यावसायिक संरचनाएं 300 वर्ग फुट से छोटी हैं। जबकि इससे बड़े आकार की संरचनाओं की संख्या मात्र 5% के आसपास है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि धारावी लगभग 6 600 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, और इसका पुनर्विकास धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) और नवभारत मेगा डेवलपर्स लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। मुंबई में औसतन प्रति वर्ग किलोमीटर 23,000 की जनसंख्या घनत्व है, लेकिन धारावी में यह संख्या करीब 2.2 लाख प्रति वर्ग किलोमीटर तक पहुंच जाती है, इससे स्पष्ट है कि धारावी में छोटे घरों की संख्या बहुत अधिक है, और उनमें रहने वाले लोगों की आबादी बहुत घनी है। सर्वे के अनुसार, 95% झोपड़ियां और संरचनाएं 300 वर्ग फुट से कम आकार की हैं। लेकिन पात्र झोपड़ी धारकों को 350 वर्ग फुट का घर दिया जाएगा।
6 से 10 लाख की आबादी
इस प्रोजेक्ट के तहत, जो लोग 1 जनवरी 2000 या उससे पहले से धारावी में रह रहे होंगे, उन्हें धारावी में और 1 जनवरी 2011 के बीच जिन लोगों ने जमीन पर अपना मकान बनाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धारावी के बाहर 300 वर्ग फीट का मकान मिलेगा। धारावी में कितने लोग रहते है? इसका सटीक आंकड़ा नहीं है। लेकिन अनुमान है कि यहां 6 से 10 लाख लोग रहते हैं। धारावी में अब तक 53,000 से ज्यादा घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सर्वे के दौरान दर्ज किए गए हैं और 85000 घरों की नंबरिंग किया गया है। इसके अलावा, क्षेत्र में कुल 300 से अधिक धार्मिक स्थलों का अस्तित्व है, जिनमें से 90 की पहचान हो चुकी है।
Rahul gandhi in dharavi project interact with businessmen in mumbai today target adani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














